‘प्यार कोई दीवार नहीं देखता, लेकिन…’ लव जिहाद को लेकर सवाल पर बोलीं बीजेपी सांसद पंकजा मुंडे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जबलपुर (मध्‍य प्रदेश). बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने कहा है कि अगर दो लोग विशुद्ध रूप से प्यार से साथ आए हैं तो इसका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन अगर इसके पीछे कोई साजिश है तो इसे अलग तरीके से देखा जाना चाहिए. पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उन्‍होंने यह टिप्‍पणी की. जबलपुर में हाल ही में एक हिंदू पुरुष द्वारा एक मुस्लिम महिला से शादी की गई थी. इसको लेकर ही उनसे सवाल किया गया था. इस पर उन्‍होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि प्यार प्यार है. प्यार कोई दीवार नहीं देखता.’

इधर, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यह साफ कर चुके हैं कि प्यार की अनुमति दी जाएगी लेकिन राज्य “जिहाद” को बर्दाश्त नहीं करेगा. सरकार “लव जिहाद” के पीछे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. पिछले महीने, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मुस्लिम लड़कियों को “भगवा प्रेम जाल” के खिलाफ खुले पत्र बांटे जाने के बाद उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया था. ‘खुला खत’ शीर्षक वाले पर्चे में आरएसएस और संबद्ध दक्षिणपंथी हिंदू संगठन बजरंग दल की आलोचना की गई थी.

मध्‍य प्रदेश में लव जिहाद करने वाले हुए थे गिरफ्तार
पत्र में कहा गया था कि 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को काफिर बनाने की कोशिश की जा रही है. यह भी दावा किया गया है कि महाराष्ट्र के अमरावती शहर में लगभग 800 मुस्लिम लड़कियों का धर्मांतरण किया गया था. नरोत्‍तम मिश्रा ने दावा किया था कि मई में, इस्लामिक संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) के साथ कथित संबंधों के लिए राज्य में गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में से 7, “लव जिहाद” सांठगांठ को संचालित करने में शामिल थे.

आपके शहर से (जबलपुर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

हिज्‍ब-उत-तहरीर के मॉड्यूल का भंडाफोड़, पहले हिंदू थे फिर अपनाया इस्‍लाम
एटीएस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो और तेलंगाना पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, एचयूटी से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 16 लोगों को गिरफ्तार किया था. इसकी जानकारी देते हुए मिश्रा ने कहा था कि उनमें से सात को इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया था और वे लव जिहाद के सांठगांठ को संचालित कर रहे थे. पूछताछ के दौरान, उन्होंने कबूल किया कि वे मूल रूप से हिंदू थे, और इस्लाम में परिवर्तित हो गए. गौरतलब है कि इन व्यक्तियों में प्रोफेसर, इंजीनियर, शिक्षक आदि शामिल हैं.’

Tags: BJP, CM Shivraj Singh Chauhan, Love jihad, Love Jihad in MP, Pankaja Munde, लव जिहाद

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें