दो दिनों से लापता था किसान….खोजने पर जमीन में मिला दफन शव…अब पुलिस कर रही दौड़-भाग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 संदीप मिश्रा/ सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में खेत की रखवाली करने गए वृद्ध की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद हमलावरों ने शव को जमीन में दफना दिया. लेकिन जमीन से पैर बाहर ही रह गया ऐसे में जब गांव को कुछ लोग मवेशी चराने गए तो जमीन से बाहर दिख रहे हैं पैरों को देखकर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ मौके पर पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. मृतक के हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए थे जबकि मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था. मृतक की शिनाख्त 2 दिन से लापता बुजुर्ग बिंद्रा के रूप में हुई. मृतक की पुत्री ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

हत्या का सनसनीखेज मामला सिधौली कोतवाली इलाके के अकोहरा का है.पूरे मामले को लेकर का कहना है की किसी खास व्यक्ति के द्वारा ही हत्या की गई है. शव पास के ही खेत में जमीन में दफन हुआ मिला था. पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही है.

2 दिन से लापता था वृद्ध बिंद्रा
मृतक बिंद्रा की बेटी का कहना है कि दो दिन पहले पिता जी खेत की रखवाली के लिए गए थे. लेकिन सुबह जब घर नहीं पहुंचे ते अपने बेटे को खेत पर पता करने के लिए भेजा लेकिन कोई पता नहीं चला ऐसे में आस पास को लोगों से पूछताछ करते हुए तलाश शुरू कर दी और जब कहीं कोई पता नहीं चला तो कोतवाली में जाकर अपने पिता के लापता होने की सूचना दर्ज कराई.

अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी
वहीं पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि जैसे ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खोदकर बाहर निकाला और वृद्ध की शिनाख्त करवाई तो दो दिन से लापता बिंद्रा के रुप में हुई. बिंद्रा शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने वारदात से पहले बिंद्रा के दोनों हाथ पैर बांध दिए थे. वहीं गला भी कपड़े से बंधा हुआ था. घटना को लेकर मृतक की पुत्री ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. हत्या के पीछे किसी खास व्यक्ति का ही हाथ होना बताया जा रहा है

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 22:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें