बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, इतने घंटों में आ रहा है मानसून, जानें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उधव कृष्ण/ पटना.बिहार में गर्मी और हीट वेव ने लोगों को बेहाल कर रखा है. हालांकि, गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए Indian Metrological Department की ओर से अच्छी खबर आई है. मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 48 घंटे में बिहार वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 48 घंटे में बिहार में मानसून दस्तक दे सकता है. हालांकि, दिन में पटना में आज भी लू की स्थिति बनी रही. वहीं, रविवार दोपहर बाद जमुई में मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है.

कई जगहों पर बारिश की उम्मीद

आपके शहर से (पटना)

रविवार को मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बिहार के उत्तरी भागों के कई जिलों में मौसम में बारिश होने की संभावना जताई है. दूसरी तरफ पूर्वी-पश्चिमी और दक्षिणी बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर, पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है.वहीं, उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी और शिवहर जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है. बात करें उत्तर पूर्व बिहार की तो सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पूर्णिया और कटिहार जिलों में एक-दो जगह पर बारिश होने की संभावना है.

बिहार में जल्द प्रवेश करेगा मानसून

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि केरला में मानसून पहुंच चुका है. इसके साथ ही सिक्किम के कुछ भागों में भी मानसूनपहुंच चुका है. पुर्वानुमान के हिसाब से आने वाले 24 से 48 घंटे में बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

ये तीन जिला रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में शेखपुरा 43.3, भोजपुर 43.3, औरंगाबाद 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा. वहीं पटना 43.1 डिग्री, वाल्मीकि नगर 42.5 डिग्री, मोतिहारी 42.6 डिग्री, नालंदा 42.5 डिग्री, जीरादेई 42.4 डिग्री, सबौर 40 डिग्री, जमुई 41.1 डिग्री, नालंदा में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Tags: Bihar News, Hindi news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें