फोन चोरी हो तो सबसे पहले करें यह काम, IPS अफसर ने बताया तरीका, जानकर चौंक गए लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज के दौर में मोबाइल सबसे कीमती चीज है. हम उसी में फोटोज रखते हैं. सोशल मीडिया एकाउंट्स चलाते हैं. और कई लोग तो अपने बैंक खातों की डिटेल्‍स तक रखते हैं ताकि जब जरूरत हो तो इस्‍तेमाल कर सकें. अगर कहीं मोबाइल चोरी हो गया तो आफत आ जाती है. दिमाग में कई तरह के ख्‍याल आते हैं कि कहीं डाटा लीक तो नहीं हो जाएगा. इस उम्‍मीद में पुलिस में कंप्‍लेन दर्ज कराते हैं कि कभी तो मिल जाए. लेकिन अब ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं. एक आईपीएस अफसर ने एक ऐसा तरीका बताया है कि चोर खुद ही फोन लौटाने पर मजबूर हो जाएगा.

आईपीएस अशोक कुमार (IPS Ashok Kumar)ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है. उन्‍होंने लिखा, मेरा मोबाइल गुम हो गया है! सबसे पहले, चिंता न करें. यदि आपके पास समय की कमी है और आप पुलिस के पास नहीं जा सकते, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी.नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपनी शिकायत दर्ज करें. इससे चोर आपके मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएगा और उसे वापस करने के लिए मजबूर होगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है और अब तक इसे तकरीबन 8 लाख बार देखा जा चुका है.10 हजार से ज्‍यादा लोगों ने लाइक किया है.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें