Hapur News: बच्चों के भविष्य से नहीं होने दिया जाएगा खिलवाड़, फर्जी स्कूलों पर बीएसए का शिकंजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक माथुर/हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान छेड़ दिया है. विभाग के ओर से पांच ऐसे स्कूलों को नोटिस दिये गये हैं, जो बिना मान्यता के चल रहे थे. स्कूल संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है. संतोषजनक जवाब न देने पर विभाग की ओर से जुर्माने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.

जुलाई में नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत हो रही है. ऐसे में फर्जी स्कूल चलाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे स्कूल संचालकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान छेड़ दिया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से अभियान चलाकर उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो गैरपंजीकृत हैं. ऐसे स्कूल संचालकों को बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. बीएसए ने बताया कि विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अभियान चलाकर वह फर्जी स्कूल संचालकों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई करें.

संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई
बेसिक शिक्षा विभाग के ओर से पांच स्कूलों को छापामार अभियान के दौरान पकड़ा गया है. यह स्कूल हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर, हाफिजपुर और मेरठ रोड पर संचालित हो रहे थे. बीएसए अर्चना गुप्ता ने बताया कि इन स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. जवाब संतोषजनक न होने पर ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.
गैर पंजीकृत स्कूलों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
बेसिक शिक्षा विभाग की अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि विभाग के अधिकारियों की ओर से सर्वे किया जा रहा है. जिसमें ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो गली-मौहल्लों में चल रहे हैं. बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. खंड एवं नगर शिक्षा अधिकारी की देखरेख में अमान्यता प्राप्त स्कूलों का पता कर उन्हें बंद कराया जाएगा.

Tags: Local18, School

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें