गजब की दुल्हन: पीहर से आते ही और ससुराल वालों को कर दिया चित्त, …और फिर भाग छूटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भरतपुर शहर में हुई वारदात
दो दिन पहले ही पीहर से आई थी दुल्हन
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया

दीपक पुरी.

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर शहर (Bharatpur) के मथुरा गेट थाना इलाके एक नई नवेली दुल्हन (Dulhan) अपने ससुराल वालों को रात को बेहोश करके फरार हो गई. पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से सभी पीड़ितों को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उनका उपचार किया जा रहा है. नई नवेली दुल्हन घर से कुछ लेकर गई या नहीं इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार मथुरा गेट थाना इलाके के किशनपुरा मोहल्ले निवासी कालीचरण जाटव के बेटे कृष्णा की बीते 14 अप्रेल को चिकसाना निवासी सुमन के शादी हुई थी. शनिवार देर रात को कृष्णा की पत्नी ने परिवार के सभी लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद फरार हो गई. सुबह जब घर में किसी भी प्रकार की चहल पहल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने दीवार फांदकर देखा. वहां के हालात देखकर पड़ोसी सन्न रह गए.

आपके शहर से (भरतपुर)

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है
वहां कृष्णा के परिवार के सभी लोग बेहोश पड़े थे. केवल कृष्णा की पत्नी सुमन गायब थी. इस पर पड़ोसियों ने मथुरा गेट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है.

Video: लव मैरिज से नहीं बेटी की इस एक हरकत से टूट गए माता-पिता, सुबक उठे, बोले- क्या इसलिए…? 

2 दिन पहले ही अपने पीहर से ससुराल आई थी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुमन 2 दिन पहले ही अपने पीहर से ससुराल आई थी. लेकिन देर रात को उसने नशीला पदार्थ खिलाकर सभी को बेहोश कर दिया. वह अपने साथ क्या कुछ लेकर गई है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. बहरहाल पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी है. उनके होश में आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा.

Tags: Ajab Gajab news, Bharatpur News, Crime News, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें