शरीर को गर्मी व लू से बचाता है आम पन्ना, स्वाद में है हिट.. सेहत भी रखता है फिट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिवहरि दीक्षित/हरदोई. गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आम पन्ना की डिमांड होने लगती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ गर्मी व लू के थपेड़ों से भी बचाए रखता है. गर्मियों में यह हर चौराहे, गली व नुक्कड़ पर लगी दुकानों में आसानी से मिल जाता है. आम पन्ना शरीर में पाचक रसों का निर्माण करता है. गर्मी और तपिश बढ़ने पर इसे पीने से पेट की गर्मी खत्म हो जाती है.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला कलेक्ट्रेट में ठेले पर आम पन्ना बेचने वाले राजेश कुमार सक्सेना बताते हैं कि वो सबसे पहले कच्चे आम को आग पर अच्छी तरह से भूनते हैं. उसके बाद उसकी सफाई करते हैं. फिर एक हांडी में पानी के साथ इसको अच्छे से मिक्स करते हैं. आखिर में इसमें काला नमक, नींबू, पुदीना, सौंफ, हींग, जीरा आदि डाल कर हांडी में ही अच्छे से घोलने के बाद बन जाता है स्वाद से भरपूर आम पन्ना.

आम तौर पर लोग गर्मी भगाने के लिए कोल्ड ड्रिंक से अपने गले को तर करते हैं. मगर ऐसे में अगर कोई आम पन्ना पीता है तो समझिये की गर्मी से होनी वाली समस्याओं से वो पूरी तरह से बचा रहेगा. यह न सिर्फ शरीर को गर्मी व लू लगने से बचाता है, बल्कि कब्जियत व पेट की अन्य समस्याओं को भी दूर करता है.

गर्मी में लोगों की पहली पसंद बना आम पन्ना

हरदोई के कलेक्ट्रेट में आम का पन्ना बेचने वाले राजेश की दुकान पर इसे पीने वालों की लाइन लगी रहती है. आम पन्ना पीने वालों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में लू से बचने के लिए इससे बेहतर और कोई दूसरा पेय नहीं है. गर्मियों में आम पन्ना खूब बिकता है.

Tags: Hardoi News, Heat Wave, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें