
पीयूष शर्मा / मुरादाबाद. कभी-कभी जो सपना हम बचपन में देखते हैं वही सपना हमारा बड़े होकर पूरा हो जाता है. इसके साथ ही कुछ चीजें ऐसी देखने को मिलती है. जिनसे आदमी प्रेरित होता है और आगे चलकर उसे समाज में विकसित करना चाहता है. कुछ ऐसा ही मुरादाबाद के दसवीं के छात्र ने कर दिखाया है. जिन्होंने एक घटना से प्रेरित होकर दृष्टिहीन लोगों के लिए ऐसे जूते का आविष्कार किया है. जो चलते वक्त किसी चीज के आने पर इशारा करते हैं. इसके साथ ही ठोकर लगने से भी बचाते हैं. और जूतों में बहुत सी ऐसी खास चीजें हैं. जो नेत्र ही लोगों का जीवन और भी आसान बना देंगी.
छात्र कृतज्ञ सिंह ने बताया कि मैंने दृष्टिहीन लोगों के लिए जूते बनाए हैं. उन जूतों की खासियत है कि दृष्टिहीन व्यक्ति यदि उन जूतों को पहनकर कहीं बाहर निकलेगा और उनके सामने कोई ऑब्जेक्ट आ जाता है. तो अलार्म के माध्यम से दृष्टिहीन व्यक्ति अलर्ट हो जाएंगे कि उनके सामने कोई चीज आ गई है. जिससे वह किसी घटना और चोट लगने का शिकार होने से बच जाएंगे. इसके साथ ही उसमें चार्जिंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. जूते को पहनकर जितना चलेंगे उतना ही जूता चार्ज होगा. इसके अलावा इन जूतों को मोबाइल के चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं.
दृष्टिहीन व्यक्ति के चोट लगने से आया था आईडिया
कृतज्ञ सिंह ने बताया कि जब मैं बाहर गया था. तब मैंने देखा था कि सड़क पर दृष्टिहीन व्यक्ति घूम रहे थे. और वह किसी चीज से टकराकर गिर गए थे. और उन्हें चोट लग गई थी. सोचा कि क्यों ना मैं दृष्टिहीन लोगों के लिए कुछ ऐसा बनाओ. जिससे उन्हें अपना जीवन जीने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े. फिर मैंने फोन के माध्यम से रिसर्च कर यह मॉडल तैयार किया है. जो दृष्टिहीन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 14:45 IST









