Taste Of Dausa: डोवठा का स्वाद ऐसा कि दीवाने हैं लोग, 15 दिन तक नहीं होती खराब, ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्ध

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कालू राम जाट/दौसा. डोवठा नाम ऐसा है जिसे लोग सुनते ही समझ जाते हैं कि यह दौसा की मिठाई है और बड़ी फेमस है. दौसा की इस मिठाई को लोग 12 महीने में हर समय खाना पसंद करते हैं. दौसा बाजार की डोवठा नाम की दुकान पर यह मिलती है. यहां यह मिठाई इनकी 5 पीढ़ियों से बनाई जा रही है.

दौसा के डोवठा के बारे में यहां के लोग और इस दुकान पर आए ग्राहक भी कहते हैं कि यहां की फेमस मिठाई है. डोवठा वाले अपने आप में अलग ही मिठाई बनाते हैं जो हम लोगों को काफी पसंद आती है और हम लोग प्यार से इस मिठाई को खाते हैं, इतना ही नहीं यह मिठाई घर पर भी लेकर जाते हैं. जब बात गांव की आती है तो लोग जब भी दौसा आते हैं वे इस मिठाई को घर ले जाना पसंद करते हैं. यह मिठाई 15 दिन तक खराब नहीं होती है.

लोग इस मिठाई को यात्रा हो या फिर कहीं अन्य प्रोग्राम खुशी-खुशी ले जाते हैं. शादी समारोहों में इस मिठाई का बड़ा रोल होता है. दुकान मालिक बताते हैं कि हम ऑनलाइन हो या ऑफलाइन दोनों तरह से ही अपने ग्राहकों को यह मिठाई उपलब्ध कराते हैं. हमारे यहां से दूर दूर तक मिठाई की पार्सल जाती है. इस मिठाई का स्वाद भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने भी लिया था. मौजूदा दौर में यह मिठाई 440 रुपए प्रति किलो बेची जाती है. ऑनलाइन ऑर्डर में कूरियर चार्ज भी जोड़ा जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 14:38 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें