कश्मीर का यह फल बना भीलवाड़ा में आकर्षण का केंद्र, स्वाद के साथ फायदे भी हैं इसके गजब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि पायक/ भीलवाड़ा. गर्मी के सीजन में बहुत से फल लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं होती. जिसकी वजह से इन फलों की लोगों से दूरी रहती है. हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे फल के बारे में जो लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद तो साबित होता ही है. साथ ही इसे खाने में भी आनंद आता है. जी हां हम बात कर रहे हैं कश्मीर से आए खुबानी की. इन दिनों भीलवाड़ा शहर की फल मंडी में इस कश्मीरी फल खुबानी की बहार आई हुई है. यह फल कश्मीर से प्लास्टिक पेपर में पैक हो कर भीलवाड़ा मंडी में आ रहा है. वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो भीलवाड़ा शहर सड़को सहित फ्रूट मंडी कश्मीर का फल कहे जाने वाला खुबानी 800 ग्राम 220 रुपये में बिक रहा हैं.

फ्रूट व्यापारी जगदीश कुमार माली का कहना है कि भीलवाड़ा में इन दिनों वैसे तो सीजन में आने वाले फलों की कमी है. मगर जब यह फल आते हैं तब इनकी भारी डिमांड रहती है. भीलवाड़ा में इन दिनों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र खूबानी बना हुआ है लोग इन्हें खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं. खुबानी एक पहाड़ी गुठलीदार फल है खुबानी, आलूबुखारा, और आडू तीनों एक ही एक ही परिवार के फल कहे जाते हैं. पहाड़ी इलाकों में खासतौर से उत्तर भारत में इसकी खेती की जाती हैं. खुबानी की खास बात यह है कि इसको कच्चा और सूखे मेवा दोनों रूपों में खाया जा सकता है.

स्वास्थ्य की दृष्टि से खुबानी बहुत ही लाभदायक फल है इस फल को खाने से पानी की कमी दूर होती है. भीलवाड़ा जिले की फल मंडियों में इन दिनों कश्मीर से यह फल आ रहा है. यह स्वाद में खट्टा मीठा और काफी स्वादिष्ट होता है इसको भीलवाड़ा के लोग खाना और खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं. यही नहीं अगर इस की बाजार कीमत की बात की जाए तो भीलवाड़ा में यह फल काफी स्वादिष्ट होता है. इसको भीलवाड़ा के लोग खाना और खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं. यही नहीं अगर इसकी बाजार कीमत की बात की जाए तो भीलवाड़ा में यह कश्मीरी फल 800 ग्राम के पैकेट में 220 रुपये में बिक रहा हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:11 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें