Summer Vacations: यूपी के सभी स्कूलों में बढ़ीं गर्मी की छुट्टियां, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



लखनऊ. चिलचिलाती धुप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सभी बेसिक स्कूलों और बोर्ड से मान्यता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. अब सभी स्कूल 15 जून की जगह 26 जून से खुलेंगे. गौरतलब है कि यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों और प्राथमिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टी रहती है. अब सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करके छुट्टियां बढ़ाने के बारे में सूचित किया गया है.

बता दें कि इन दिनों प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप है. आलम यह है कि डॉक्टर्स भी धुप में निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं. लिहाजा भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने छुट्टियां बढ़ाने के निर्देश दिए है. मौसम विभाग का भी अनुमान है कि जून के अंत तक मॉनसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है. जिसके बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें