
जुगल कलाल/ डूंगरपुर. डूंगरपुर में बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाने के लिए डूंगरपुर पुलिस विषय अभियान चला रहीं. बिना ट्रेफिक रूल्स के वाहन चलाने वालों के खिलाफ़ करवाही कर रही है. इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के पुलिस लाइसेंस निरस्त करवा रही है. डूंगरपुर पुलिस के पिछले 5 महीने में 700 के लोगों के चालान काटे है और 63 शराबी वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करवाए है.
बड़ी पॉवर बाइक संख्या तो बड़ा सड़क हादसों का ग्राफ
डूंगरपुर ज़िला आदिवासी बहुल इलाका है. जहां पर अधिकतम लोगों ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करते है. पिछ्ले कुछ सालों से देखा गया है कि यहां के युवाओं में पॉवर बाइक का चलन ज्यादा बड़ा है और इसी का नतीजा है कि यहां पर सड़क हादसों और सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में काफ़ी इज़ाफा हुआ है. वहीं, डूंगरपुर ऐसे भी कई केस सामने आए जहां दो बाईकों की भिंडत में दोनों बाइक सवारों की मौत हो जाती है. इसके पीछे मुख्य कारण है कि ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करना और लापरवाही से गाड़ी चलाना. इन हादसों में कमी आने के लिए एसपी कुंदन कवारिया ने विषय विभाग चलाया है और पुलिस है कि जगह – जगह कारवाही कर रही है. वही, पुलिस पॉवर बाईक भी जब्त कर रही है.
एसपी कुंदन कवरिया ने बताया की इस साल 31 मई तक 5 महीने में 700 से अधिक वाहन ड्राइवरों के चालान काटे गए हैं और वही लाखों रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है. शराब पीकर वाहन चलाने वाले 450 वाहन ड्राइवरों के वाहन एमवी एक्ट में जब्त किए गए हैं. एसपी ने बताया कि इस साल मई महीने तक 63 वाहन ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग के माध्यम से निरस्त कराए गए हैं. आने वाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. जिससे लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क हादसों के आंकड़ों में कमी आ सके.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:55 IST









