छत्तीसगढ़ की ट्रांसजेंडर क्वीन वीणा सेंद्रे ने News18 Open Mic के मंच पर जिंदगी की कहानी शेयर की. उन्होंने कहा कि बचपन में सपना देखा था कि लोग मेरी खूबसूरती की तारीफ करें. इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की. अपने सपने को पूरा करने के लिए लंबा संघर्ष किया. आज जब मुझे मॉडल या एक्टर के तौर पर लोग जानते-पहचानते हैं, तो लगता है कि मेरा सपना पूरा हुआ है. मैं लगभग 15 साल की थी, जब मुझे पता चला कि मेरे अंदर कुछ तो अलग बात है.
उन्होंने कहा कि ये अपने घरवालों को बताना मुश्किल था, मगर 15 साल की उम्र में मैंने मम्मी से इस बारे में बात की. मम्मी ने शुरुआत में इसे एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे मान लिया. पापा बिल्कुल भी नहीं समझते थे. समाज या लोगों की वजह से. मगर मम्मी ने मेरी बातों को समझा और यही बात मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट रहा.
बेटा था बेटी बन गई
वीणा की मां ने कहा कि शुरुआत में मुश्किल था, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि अपने बच्चे का साथ देना है. बेटा था, जो बेटी बन गई. विनेश से वीणा बन गई. वीणा ने बताया कि इस अनुभव के साथ जीना पहले थोड़ा कठिन रहा था. मैं घर में ही रहती थी. बाहर नहीं जाती थी. उस समय लोग मेरी बात नहीं समझते थे. मुझे लगता है कि उस समय मुझे उन्होंने नहीं समझा, लेकिन आज वे सभी लोग मेरे दोस्त हैं. फेसबुक पर मेरे साथ जुड़े हैं. मुझे लगता है कि यह सबकुछ समय की बात है. ऐसे बहुत सारे पैरेंट्स हैं, बच्चे हैं, मैं उनसे मिलकर उन्हें समझाती हूं.
आपके शहर से (रायपुर)

Korba News : सड़क किनारे अचानक कैंपर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा ड्राइवर बेखबर

Murder Mystery: स्कूल वाला एकतरफा प्यार, शादी की जिद और फिर जंगल में मिली युवती लाश

CG Board 10th Exam 2023: टॉपर अमीषा पटेल ने किया हेलीकॉप्टर जॉयराइड, कहा- ऊपर से बहुत सुंदर दिखता है रायपुर

कोरबा में हो रहे वायु प्रदूषण का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानें माजरा

News18 Open Mic: एआर रहमान के लिए गाना चाहती हैं सुमेधा

सैकड़ों साल पुरानी इस जगह पर हिंदू-मुस्लिम दोनों करते हैं पूजा, अंदर मजूद है कई लंबी सुरंग, आग्रेंज भी टेक थे माथा

पिता की आंखों के सामने बैराज में डूब गया 12 बरस का मासूम, नहीं बचा पाए जान

OMG : छत्तीसगढ़ में अनोखा विरोध प्रदर्शन !सुलभ-शौचालय के सामने हुआ तेरहवीं का आयोजन, जानिए कारण

News18 Open Mic: टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं हरप्रीत, शेयर की दिल की खास बातें

प्यास बुझाने को तरस रहे हजारों लोग, इधर स्विमिंग पूल की सफाई के नाम पर हजारों लीटर पानी बर्बाद

PHOTOS: पढ़ाई छोड़ करती थी न्यूज एंकरिंग, 5 साल से है लापता, अब मिस्ट्री में उलझी पुलिस, खोद रही सड़क
ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के बच्चे भी देखते हैं बड़े सपने
बहुत सारी लड़किया हैं या लड़के होंगे जो सोचते होंगे कि उन्हें कल्पना चावला बनना है या एपीजे अब्दुल कलाम बनना है. ट्रांसजेंडर कम्युनिटी में भी ऐसे बच्चे हैं. अब समाज में जब ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के भी कई लोग उदाहरण बनने लगे हैं, तो समाज का नजरिया बदल रहा है. मैं ऐसे कई लोगों से मिलती हूं जिन्हें अपना सपना पूरा करना है, उन जैसे लोगों को मैं काफी एप्रीसिएट करती हूं. कार्यक्रम के बीच ट्रांसजेंडर लक्ष्मी ने वीणा सेंद्रे के लिए अपना मैसेज दिया. लक्ष्मी ने कहा कि वीणा आज समाज के लोगों के लिए प्रेरणा बनी है. वह आगे भी लोगों को प्रेरित करती रहेंगी. कार्यक्रम में वीणा सेंद्रे ने कहा कि उनका शरीर अलग था, जिसके साथ एडजस्ट करने के लिए उन्हें कई तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा. लेकिन मैं ऐसे लोगों को संदेश देना चाहती हूं कि खुद को समझें.
सेम-सेक्स मैरिज पर कही ये बात
सुप्रीम कोर्ट में सेम-सेक्स मैरिज पर वीणा ने कहा कि इसमें काफी समय लगेगा. कई सारे कानून हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर आज भी चीजें बहुत बदली नहीं है. ट्रांसजेंडर्स के लिए भी कानून है, लेकिन समाज में अभी तक इसे स्वीकार्यता नहीं मिली है. धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है. आने वाले 10-15 साल में समाज की ये धारणाएं बदलेंगी. समाज ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वीकार करेगा. कार्यक्रम में वीणा से पूछा गया कि कई लोग इसे संस्कृति से जोड़ देते हैं, इस पर वीणा सेंद्रे ने कहा कि इसे संस्कृति से जोड़ना ठीक नहीं है. कई लोग मुझे आमंत्रण भेजते हैं, जिस पर ट्रांसजेंडर वीणा सेंद्रे लिखा होता है. यह गलत है. इससे मैं आहत होती हूं. LGBT समुदाय में लोगों की अपनी लैंगिक पहचान है, लेकिन उस शख्स की अकेली यही पहचान नहीं होती.
बॉलीवुड से ऑफर मिला या नहीं
कार्यक्रम में मौजूद वीणा की दोस्त ने बताया कि वीणा सेंद्रे को मेकअप करना पसंद है. वीणा ने कहा कि मुझे यह कतई पसंद नहीं कि लोग मेरी कॉस्मेटिक शेयर करें. बॉलीवुड से ऑफर की बात पर वीणा ने बताया कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई ऑफर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं मिला है. लेकिन छत्तीसगढ़ में मुझे लोग एक्टर के तौर पर जान रहे हैं, यह मुझे अच्छा लगता है. शादी के सवाल पर वीणा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे मैसेज भेजते हैं. मुझे अच्छा लगता है.
.
Tags: Raipur news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:48 IST









