VIDEO: महिंद्रा थार ने मनवाया मजबूती का लोहा, टक्कर के बाद ट्रैक्टर के हुए 2 टुकड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. पिछले कुछ सालों में भारत में सड़कों और हाइवेज की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. अच्छे हाइवेज की संख्या में बढ़ोतरी के साथ, हमने एक्सिडेंट्स की संख्या में भी ग्रोथ देखी है. भारतीय सड़कों पर ड्राइविंग अभी भी बहुत चुनौतीपूर्ण है. सड़क पर ऐसे कई लोग हैं जो हाईवे पर लापरवाही से वाहन चलाते हैं. यही लापरवाह वाहन चालक अक्सर हादसों का कारण बनते हैं.

हमने ऐसे कई उदाहरण देखे हैं जहां गलत साइड से गाड़ी चला रहे लोग आने वाले ट्रैफिक से टकरा गए. इस वीडियो में, हम एक महिंद्रा थार को एक ट्रैक्टर से टकराते हुए देख सकते हैं जो हाइवे के रॉन्ग साइड पर चल रहा था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए.

ऊना-भावनगर हाईवे पर हादसा
वीडियो को प्रतीक सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. घटना ऊना-भावनगर हाईवे पर गुजरात की बताई जा रही है. उनके एक फॉलोअर ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में, व्लॉगर ने बताया कि दुर्घटना शाम को लगभग 7:30 बजे हुई. एक बार एक ट्रैक्टर ने गलत साइड से हाईवे से जुड़ने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा की बैंड बजाने वापस आ रही रेनो डस्टर एसयूवी, नेक्सॉन की भी बढ़ेगी टेंशन

रॉन्ग वे पर चलने की वजह से हुआ हादसा
यह तुरंत थार के सामने आ गया और एसयूवी ड्राइवर के पास खुद को संभालने का मौका भी नहीं था. एसयूवी पूरी तरह से रुकने से पहले ट्रैक्टर में गलत साइड से जा टकराई. अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक्टर चालक गलत साइड से आ रहा था या आने वाले ट्रैफिक को देखे बिना बस हाईवे में शामिल हो गया. एसयूवी ट्रैक्टर से बुरी तरह टकरा गई. बताया जाता है कि हाईवे होने के कारण महिंद्रा थार की भी स्पीड काफी तेज थी. ट्रैक्टर एसयूवी के सामने आ गया तो ड्राइवर समय रहते कार नहीं रोक सका.

यह भी पढ़ें : मारुति की नई ‘छोटू’ कार लॉन्च, कीमत 5 लाख से भी कम, भर-भर के मिलेगा माइलेज

ट्रैक्टर के 2 टुकड़े
टक्कर लगते ही एसयूवी का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया. पहिए, फ्रंट बम्पर, ग्रिल, बोनट और फेंडर सभी डैमेड हो गए. शुक्र है कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी Mahindra Thar में सवार लोगों को कोई बड़ी चोट नहीं आई. एसयूवी से टकराया ट्रैक्टर भी बुरी तरह से डैमेज हो गया. ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए. ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा बीच पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है, जबकि बाकी हिस्सा सड़क पर है. यहां तक ​​कि ट्रैक्टर के आगे के पहिए भी गायब हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें