
हाइलाइट्स
विराट कोहली के चश्मे की क्या है कीमत
किस कंपनी का है यह खास चश्मा
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है. भारत को 444 रन का टारगेट मिला था. जिसका पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे. विराट कोहली (44) पर नाबाद हैं. आखिरी दिन कोहली ही सबसे बड़ी उम्मीद हैं. कोहली मैदान पर फ्लॉप हो या हिट फैंस की नजर उनपर जरूर जाती है. वह अपने स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं.
आज हम आपको विराट कोहली के चश्मे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वह द ओवल के मैदान पर पहनकर खेल रहे हैं. विराट कोहली इस मैच में जो चश्मा पहने हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह oakley कंपनी का है. जिसकी कीमत करीब 150 डॉलर से 200 डॉलर के बीच है. भारतीय रुपयों में देखें तो करीब 12000 रुपए से 16000 के बीच. अलग अलग शॉपिंग साइट्स पर इसकी कीमत को यही दर्शाया गया है.
मैच के दौरान विराट कोहली को कई बार एक एनर्जी बार भी खाते देखा गया है. अगर आप नहीं जानते कि यह क्या है तो चलिए हम आपको बताते हैं. दरअसल, यह एक तरह का बार है, जिसे इंग्लैंड की एक कंपनी बनाती हैं. इस 30 पैक एनर्जी बार की कीमत करीब 4000 रुपए के आस पास है. दुनिया भर के कई एथलीट्स इस बार का इस्तेमाल करते हैं.
इस चश्मे की खासियत यह है कि यह आंखों को ठंडा रखने में मदद करता है. यह कई तरह की हानिकारक किरणों से आंखो को बचाता है. इसके अलावा यह चश्मा इतना सुरक्षित है की आंखों में धूल या मिट्टी नहीं जा सकती.
बता दें कि विराट ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सिर्फ एक इनिंग खेली है. वह उसमें पूरी तरह तरह फ्लॉप रहे थे. विराट गेंदों में सिर्फ 14 रन बना सके थे. आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. यह उम्मीद की जा रही की दूसरी इनिंग में विराट का बल्ला जरूर चले.
.
Tags: IND vs AUS, Virat Kohli, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 10:25 IST









