
हाइलाइट्स
कच्चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है.
ब्रेंट क्रूड 1 डॉलर से ज्यादा टूटकर 74.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.
डब्ल्यूटीआई 1 डॉलर से ज्यादा की गिरावट के साथ 70.17 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.
नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भले ही कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार सुबह घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कई जगह बदलाव दिख रहा है. NCR के नोएडा शहर में जहां तेल सस्ता हुआ है, वहीं बिहार की राजधानी पटना में तेल के दाम बढ़ गए हैं.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में आज सुबह पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल आज 14 पैसे गिरकर 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 24 पैसे टूटकर 107.48 रुपये लीटर और डीजल 22 पैसे टूटकर 94.26 रुपये लीटर बिक रहा है. इसी तरह, हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 96.77 रुपये लीटर पहुंच गया है तो डीजल 21 पैसे टूटकर 89.65 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड 1 डॉलर से ज्यादा टूटकर 74.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी ग्लोबल मार्केट में 1 डॉलर से ज्यादा की गिरावट के साथ 70.17 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
.
Tags: Business news in hindi, Diesel Petrol New Rate Today, Petrol New Rate, Petrol price, Petrol price today
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 07:42 IST









