
मुंबई. भारतीय सिनेमा इतिहास के वर्तमान पटल पर अगर 2 सुपरस्टार्स की बात की जाएगी तो अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का नाम सबसे पहले आएगा. दोनों ही सितारे फर्श से उठे और अर्श पर पहुंच गए. एक्टिंग और स्टार्डम को अनोखे मुकाम तक ले जाने वाले ये दोनों ही दिग्गज सितारे अतीत की 4 फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं.
अब एक बार फिर खबर है कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जल्द ही स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ और रजनीकांत ‘थलाइवर 170’ नाम की फिल्म में साथ में नजर आएंगे. फिल्म को डायरेक्टर टी जे ग्नानवेल डायरेक्ट कर रहे हैं. हालांकि फिल्म का नाम अभी पूरी तरह से तय नहीं किया गया है. रजनीकांत की ये 170वीं फिल्म होगी. इस कारण इसे शुरुआती नाम ‘थलाइवर 170’ दिया गया है. फिल्म के नाम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है. इस हिसाब से अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 32 साल बाद फिर स्क्रीन पर नजर आएंगे.
कई साल पुराने दोस्त हैं दोनों सितारे
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत दोनों बहुत पुराने दोस्त हैं और 80 के दशक से साथ में 4 फिल्में कर चुके हैं. साल 1983 में आई फिल्म अंधा कानून, 1991 में हम और 1985 में गिरफ्तार जैसी फिल्मों में साथ में नजर आ चुके हैं. अमिताभ और रजनीकांत 32 साल बाद नजर आने वाले हैं. इसको लेकर फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं. दोनों की दोस्ती की झलकियां जन्मदिन के मौकों पर ट्विटर पर खूब दिखती रही हैं. दोनों हर साल बर्थ-डे विश में एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं.म
रोबोट फिल्म में ऑफर हुआ था अहम किरदार
साल 2016 में रजनीकांत की फिल्म रोबोट में अमिताभ बच्चन को विलेन का किरदार भी ऑफर किया गया था. लेकिन रजनीकांत ने अपने दोस्त को इस किरदार को करने से मना कर दिया था. जिसके बाद अमिताभ बच्चन को इस रोल को ना कहना पड़ा था. इसका खुलासा अमिताभ बच्चन ने ही किया था. अमिताभ बच्चन ने बताया था, ‘मुझे मेवरिक फिल्ममेकर शंकर ने अप्रोच किया था. उन्होंने मुझे रोबोट फिल्म में विलन का किरदार निभाने को कहा था. लेकिन मैंने रजनीकांत को इस बारे में फोन किया तो उन्होंने कहा कि ये विलेन का किरदार आप मत कीजिए, क्योंकि लोग आपको एक विलेन के रूप में पसंद नहीं करेंगे. इसके बाद मैंने रोल को मना कर दिया था.’
.
Tags: Amitabh Bachachan
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 07:30 IST









