छात्रों के खाने में निकला चूहे का सिर! लीपापोती में लगा स्कूल, मूषक को बनाया बत्तख तो लोगों ने किया ट्रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिन स्कूलों में छात्रों को खाना मुहैया कराया जाता है, वहां इस बात का हमेशा दावा किया जाता है कि उन्हें सबसे उच्च गुणवत्ता का खाना सप्लाई किया जा रहा है. पर असलियत तो कुछ और ही होती है. उनका खाना कई बार कंकण-पत्थर से भरा होता है. पर हाल ही में चीन के एक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाले एक बच्चे की थाली में जब एक चूहे का सिर निकला तो उसके होश उड़ गए. पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि स्कूल अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं हुआ और चूहे के सिर (Rat head in food) को बत्तख का सिर बना दिया. ये मुद्दा चीन के सोशल मीडिया पर चर्चा में आने लगा.

rat head in food1

खाने में चूहे का सिर मिलने से हड़कंप मच गया. (फोटो: manyapan/Twitter)

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के नैनचांग (Nanchang, China) में जिआंग्जी वोकेशनल टेक्निकल कॉलेज ऑफ इंडस्ट्री ट्रेड (Jiangxi Vocational Technical College of Industry Trade) की कैंटीन में हाल ही में कुछ छात्र खाना खा रहे थे. तभी एक छात्र को अपने चावल के कटोरे में चूहे का सिर पड़ा मिला. उसने तुरंत ही उसका वीडियो बना लिया और फिर कैंटीन मैनेजर को जाकर दिखाया. उसने अपनी गलती को मानने की जगह कह दिया कि वो चूहे का सिर नहीं, बल्कि बत्तख का सिर है. बत्तख के सिर वाली चीनी डिश काफी कॉमन है. मगर वो सिर कहीं से भी बत्तख का नहीं लग रहा था.

छात्र के खाने में निकला चूहे का सिर
छात्र ने वीडियो को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जहां से वो वायरल होने लगा. बीते 3 जून को जिआंग्जी वोकेशनल टेक्निकल कॉलेज ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया और इसे सिर्फ एक अफवाह बताया. उन्होंने बयान में भी कहा कि वो बत्तख का सिर था. अगले ही दिन लोकल फूड सुपरविजन ब्यूरो ने कमेंट किया और कहा कि वो जरूर बत्तख का सिर रहा होगा.

सोशल मीडिया पर शुरू हो गई ट्रोलिंग
जैसे-जैसे मामला तूल पकड़ता गया, स्कूल की कैंटीन कंपनी ने साफ किया कि वो उनके स्टॉल से लिए गए खाने में नहीं निकला होगा, बल्कि दूसरे स्टॉल से लिए गए खाने में निकला होगा. कंपनी ने कहा कि कोई अगर अफवाह फैलाएगा, तो उन्हें उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. स्कूल और प्रशासन की तरफ से बोले जा रहे झूठ से लोग काफी नाराज हैं.

rat head in food 2

सोशल मीडिया पर लोगों ने स्कूल प्रशासन को ये तस्वीर शेयर कर ट्रोल किया. (फोटो: Twitter)

उन्होंने सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया है. एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बॉडी बत्तख की है और सिर चूहे का है. इसके जरिए लोग कह रहे हैं कि शायद इसी जीव का सिर खाने में होगा.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें