चुनौतियों का सामना करने से ही सफलता की राह पर बढ़ा जा सकता हैः डॉ केतन सानंदिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. किसी भी चुनौती का सामना करने के बाद ही सफलता की राह पर आगे बढ़ा जा सकता है. हर राह में कई मुश्किलें आती हैं, कई बार माहौल तो कई बार समय कठिनाइयों से भरा होता है लेकिन इन सभी से जूझ कर ही सफलता पाई जा सकती है. ऐसा मानना है डॉ. केतन सानंदिया का. महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए अपनी पहचान रखने वाले डॉ. केतन गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्‍थ्य सुविधाएं मुहैया करवाते हैं. उनका कहना है कि हर कोई गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का हकदार है. वे निरंतर मरीजों के लाभ के लिए मुफ्त परामर्श शिविर आयोजित करते रहते हैं.

मोरबी, गुजरात में जन्मे डॉ. केतन गरीब रोगियों को मुफ्त परामर्श सेवाएं देते हैं. इसके साथ ही वे निरंतर मुफ्त परामर्श शिविरों का आयोजन करके लाखों लोगों की जिंदगियों को छू रहे हैं जो वर्तमान में संसाधनों की कमी के कारण समस्या का सामना कर रहे हैं.

सानंदिया ने कहा कि मेरा ये मानना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का मानवीय अधिकार है और इसे सभी को पहुंचना चाहिए. उनके ये काम मेडिकल पेशेवरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. उनके योगदान से न केवल मरीजों को फायदा हो रहा है बल्कि समाज को भी एक उम्मीद की किरण दिख रही है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें