Viral Video: जंगल के राजा से मस्ती कर रहा था शख्स, तभी बदल गया शिकारी का मूड, शेर ने भी सिखा दिया खूब सबक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


खूंखार और जंगली जानवरों के तमाम वीडिओज़ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं. कई लोग जानवरों संग खेल और मस्ती करने लग जाते हैं. कुछ उन्हें पालतू की तरह ट्रीट करने लगते हैं. ऐसे में कई बार शिकारियों को अपना आपा खोकर लोगों पर हमला करते भी देखा होगा. कुछ लोग वीडियो बनाने के लिए तो कुछ झूठी शेखी के चक्कर में खूंखार जानवरों से पंगा ले लेते हैं. जिसके बदल में कई बार खतरनाक परिणाम भी भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो ज़बरदस्त वायरल हो रहा है जहां शेर ने शख्स पर कर दिया हमला.

इंस्टाग्राम earth.reel पर शेयर वीडियो में शेर के साथ मस्ती के दौरान जानवर ने शख्स पर हमला कर दिया. दरअसल वो अपने साथ छेड़खानी का बदला लेना चाहता था. जिसके लिए उसने सबक सिखा दियासबक सिखाया कि खौफ़ शख्स के चेहरे पर साफ नजर आने लगा. पहले तो वीडियो में दिख रहा शख्स शेर के आगे शेखी दिखाता रहा. लेकिन जैसे ही जानवर ने अपना असली रूप दिखाया, शख्स की घिग्घी बंध गई.

शेर के साथ शेखी शख्स को पड़ी महंगी
वायरल वीडियो में एक शख्स शेर के गले में पट्टा डालकर उसे पालतू की तरह छेड़खानी कर रहा है. लेकिन उसकी ये हरकत शायद शिकारी को पसंद नहीं आई. और वो हमलावर हो गया. दरअसल  जंगल का राजा की बादशाहत हमेशा कायम रहती है. शख्स ने जब शेर को कुछ ज्यादा ही परेशान कर दिया तो जंगल के राजा ने भी पलटवार करने में देरी नहीं लगाई और झपट्टा मारकर शख्स का पैर अपने पंजों में जकड़ लिया. हमेशा शांत रहने वाले इस शेर के मालिक को उसके इस तेवर का अंदाजा नहीं था. लिहाजा शख्स दहशत से भर उठा.

Tags: Ajab Gajab news, Amazing wildlife video, Khabre jara hatke

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें