
अंग्रेजी में एक कहावत होती है, ‘As wise as an owl’, यानी उल्लू सबसे समझदार होता है. अब ये कहावत कितनी सच्ची है, इसके बारे में तो कह पाना मुश्किल है. क्योंकि उल्ली की अक्लमंदी, उसी के यार-दोस्त बेहतर समझ पाएंगे, मगर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक उल्ली (Man saves owl video) की समझदारी और गजब का रिएक्शन देखने को मिल रहा है. इसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि अंग्रेजी की ऊपर बताई कहावत पूरी तरह सही है.
ट्विटर अकाउंट @_B___S पर अक्सर अजबगजब वीडियोज (weird videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गाय है जिसमें एक उल्लू झाड़ियों से फंसा नजर आ रहा है. उस उल्लू (Man save owl from tree video) की मदद के लिए एक व्यक्ति आगे आता है और फिर उसके पंख को झाड़ियों से अलग कर देता है. इतनी ही नहीं, वो उसका इलाज भी करता है. ऐसे लोग आजकल कम ही देखने को मिलते हैं जो बेजुबान जीवों की मदद, अपने परिवार की तरह करें.
Terrified owl was so thankful to the guy who saved his life pic.twitter.com/UecYjfnIgN
— B&S (@_B___S) June 8, 2023
उल्ली की बचाई जान
वायरल वीडियो में उल्ली का पंख किसी झाड़ी से फंस जाता है. जिसकी वजह से वो उड़ नहीं पाता. शख्स पानी में जाकर उल्लू के पंख को अलग करता है और फिर उसमें से डोरी भी निकाल देता है. इसके बाद वो पंख को धीरे-धीरे सहलाता है और उसमें लगी चोट को ठीक करने लगता है. उल्लू का इसमें रिएक्शन कमाल का है. वो बिना डरे, बिना हमला किए और बिना कोई हिंसक रवैया अपनाए शख्स को मदद करने देता है.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 28 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि इंसान को जिंदगी में हर किसी से सरलता से पेश आना चाहिए. वहीं एक ने कहा कि जिंदगी में बदलाव लाने का कितनी बार किसी को मौका मिल पाता है? एक ने कहा कि उल्लू ने वीडियो के अंत में जैसा चेहरा बनाया, उसे तो देखकर लग रहा है कि थैंक्यू कहने का तरीका, हर जीव में एक जैसा ही होता है. एक ने कहा कि शख्स ने उल्लू की जैसे मदद की, उसकी भी काफी तारीफ होनी चाहिए.








