क्या ओडिशा हादसे वाली ट्रेन के डिब्बे से आ रही शवों की बदबू! रेलवे ने बताया पूरा सच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के बीच हुए भीषण हादसे में 288 लोगों की मौत के लगभग एक हफ्ते बाद क्षतिग्रस्त कोचों से दुर्गंध हा रही है. बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कोच से दुर्गंध आने पर चिंता जताते हुए आशंका व्यक्त की कि बोगियों में अभी भी कुछ शव दबे हैं, लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने इस तरह की आशंका को खारिज कर दिया है.

भीषण ट्रेन दुर्घटना में शामिल यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के डिब्बे में अब भी कुछ शव फंसे होने की अटकलों के बीच एक अधिकारी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि डिब्बों से सड़े अंडों की दुर्गंध आ रही है, न कि मानव शवों की. ओडिशा के बालासोर में बाहानगा बाजार के पास दो जून को हुए रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हुई थी तथा 1,200 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

लोगों के विरोध के बाद डिब्बों की दोबारा तलाशी
बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के नजदीक रहने वाले लोगों ने दुर्घटनास्थल पर पड़े एक डिब्बे से बदबू आने की शिकायत की और आशंका जताई कि अभी भी कुछ शव डिब्बे में फंसे हुए हैं. स्थानीय लोगों के शोर मचाने के बाद रेलवे अधिकारियों ने राज्य सरकार की मदद से तलाशी ली. दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पाया गया कि स्टेशन पर मानव शवों से नहीं, बल्कि सड़े हुए अंडों से दुर्गंध फैल रही है.’’

पार्सल वैन में करीब 3 टन अंडे ले जाए जा रहे थे.
उन्होंने कहा कि यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की पार्सल वैन में करीब तीन टन अंडे ले जाए जा रहे थे. चौधरी ने कहा, ‘‘अंडे सड़ने के कारण दुर्गंध आ रही थी. हमने दुर्घटनास्थल से अंडों को हटवाया है.’’

Tags: Odisha news, Odisha Train Accident, Train accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें