राजस्थान: मदरसों में 12वीं कक्षा तक शिक्षा देने की तैयारी, बोर्ड ने भेजा गहलोत सरकार को प्रस्ताव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

राजस्थान मदरसा बोर्ड की पहल
राजस्थान में वर्तमान में 3454 पंजीकृत मदरसे हैं
सैंकेडरी और सीनियर सैंकेडरी लेवल तक अपग्रेड करने की है तैयारी

जयपुर. राजस्थान के पंजीकृत मदरसों में अब छात्र 12 कक्षा तक तालीम हासिल कर सकेंगे. राजस्थान मदरसा बोर्ड (Rajasthan Madarsa Board) की ओर से इस संबंध में एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है. इस प्रस्ताव में अध्ययनरत छात्रों को 12वीं क्लास तक तालीम (Education) देने की अनुमति मांगी गई है. मौजूदा हाल में पंजीकृत मदरसों में छात्रों को केवल 8 कक्षा तक ही तालीम दी जाती है. उसके बाद छात्रों को आगे की तालीम हासिल करने के लिए किसी अन्य सरकारी या निजी स्कूल का रुख करना पड़ता है.

राजस्थान मदरसा बोर्ड अध्यक्ष महबूब दीवान चोपदार ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में 3454 पंजीकृत मदरसे हैं. इन सभी मदरसों में 204612 छात्र अध्ययनरत हैं. इनमें से भी 422 मदरसे ही अपर प्राइमरी लेवल के पंजीकृत हैं. जबकि 3032 मदरसे अभी प्राइमरी लेवल पर ही हैं. मदरसा बोर्ड के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो मदरसों को अपर प्राइमरी से सैंकेडरी और सीनियर सैंकेडरी लेवल तक अपग्रेड किया जा सकेगा.

आपके शहर से (जयपुर)

छात्रों को शिक्षा से जोड़े रखने में काफी मदद मिलेगी
प्रदेश मदरसा बोर्ड को संवैधानिक दर्जा देने के बाद सरकार की ओर से मदरसा शिक्षा सहयोगियों को शिक्षा अनुदेशक पद पर लगाया गया है. अब इसके बाद बोर्ड की कोशिश है कि जो छात्र आठवीं कक्षा के बाद इस वजह से तालीम का दामन छोड़ रहे हैं कि मदरसों के बाद उन्हें सामान्य स्कूलों में शिक्षा लेने में समस्या हो रही है तो ऐसे छात्रों को सीनियर सैंकेडरी तक शिक्षा से जोड़े रखने में इस प्रयास से काफी मदद मिलेगी.

मदरसा तालीम: गहलोत सरकार 500 स्मार्ट क्लासरूम बनाएगी, 13 करोड़ रुपये करेगी खर्च, वर्क ऑर्डर जारी 

गहलोत सरकार मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम भी बना रही है
उल्लखेनीय है कि राजस्थान की गहलोत सरकार अल्पसंख्यकों की शिक्षा पर खासा ध्यान दे रही है. मदरसा तालीम के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राजस्थान के विभिन्न मदरसों में 500 स्मार्ट क्लास रूम भी बनाने जा रही है. राजस्थान मदरसा बोर्ड की ओर से इस साल 500 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे. ये स्मार्ट क्लासरूम पंजीकृत मदरसों में स्थापित किए जाएंगे. इन स्मार्ट क्लास रूम पर गहलोत सरकार करीब 13 करोड़ रुपये खर्च करेगी. गहलोत सरकार की ओर से इस साल बजट में 500 स्मार्ट क्लास रूम बनाने की घोषणा की गई थी.

Tags: Ashok Gehlot Government, Education, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें