Amethi News: अमेठी में गायत्री परिवार ने उठाया लोगों को नशे से दूर करने का बीड़ा, इस तरह कर रहे हैं जागररूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 आदित्य कृष्ण/अमेठी. कहते हैं कि नशा जीवन का समूल विनाश कर देता है. आज तेजी से एक तरफ जहां युवा पीढ़ी के साथ अन्य लोग नशें का शिकार हो रहे हैं. वहीं अमेठी में एक परिवार ऐसा भी है जो इस पूरी बीमारी को दूर करने में जुटा है. गांव-गांव वृहद जन जागरूकता अभियान चलाकर गायत्री परिवार द्वारा नशे से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है. इसके साथ ही उन्हें आजीवन नशा न करने की शपथ भी दिलाई जाती है. वृहद स्तर पर अमेठी के गांव गांव में कार्यक्रम जारी है.

अमेठी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नशा निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से नशा छोड़ने की अपील की जा रही है. गायत्री परिवार द्वारा केवल मादक पदार्थ ही नहीं बल्कि सिगरेट, गुटखा, तंबाकू,पान मसाला छोड़ने की अपील की जा रही है. अब तक सैकड़ों गांव में इस जागरूकता कार्यक्रम को चलाया गया है और लगातार आगे भी गायत्री परिवार का कारवां बढ़ता ही जा रहा है.

गांव-गांव जाते हैं सदस्य लोगों को दिलाते हैं शपथ

दीपक सिंह धर्मेश तिवारी रामखेलावन कश्यप के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के द्वारा गांव गांव जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाता है. नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाता है. इसके साथ ही उन्हें उनके घर पर ही शपथ दिलाई जाती है. इस पहल से अब तक सैकड़ों लोग नशे से दूर हो चुके हैं और वह आज नशा छोड़ने के बाद अन्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

नशा मुक्ति के लिए किया जा रहा जागरूक

जागरूकता कर रहे पदाधिकारी धर्मेश तिवारी ने बताया कि गायत्री परिवार नशे को दूर करने के लिए पूरे वृहद स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया है. यह कार्यक्रम जनपद स्तर के साथ गांव-गांव चला जा रहा है. हमारा उद्देश्य है कि आज की युवा पीढ़ी के साथ जो लोग नशे का शिकार हो रहे हैं. उन्हें नशे से दूर किया जाए और नशा रूपी राक्षस को यहां से दूर भगाया जाए. अन्य पदाधिकारी रामखेलावन कश्यप ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से लगातार गायत्री परिवार अलग-अलग क्षेत्र में काम कर चुका है. वर्तमान समय में हम अन्य कार्यों को करने के साथ नशा मुक्ति अभियान को अग्रसर कर रहे हैं और हम अमेठी के प्रत्येक घर को नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूक पर नशे से दूर करेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 20:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें