Shubman Gill Out or Not OUT? : टीम इंडिया के साथ क्या चीटिंग हुई है? गिल के आउट होने पर रोहित भी हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubaman Gill) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (IND vs AUS) की दूसरी पारी में विवादास्पद तरीके से आउट हो गए. थर्ड अंपायर के इस फैसले को देखकर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) से लेकर दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आगबबूला हो गए. दोनों का कहना है कि गिल नॉटआउट थे. गिल चौथे दिन टी ब्रेक से पहले सस्ते में पवेलियन लौटे.

शुभमन गिल को स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरन ग्रीन (Cameroon Green) ने गली के क्षेत्र में कैच किया. हालांकि गेंद जमीन पर छू गई थी. लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया. तीसरे अंपायर के निर्णय से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल को विश्वास नहीं हुआ. उस समय दोनों के चेहरों पर मायूसी छा गई.

shubman gill, scott bolland, ind vs aus wtc final, virender sehwag, harbhajan singh, shubman gill catch out green, shubman gill catch out doubt, wtc final 2023, शुभमन गिल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल, कैमरन ग्रीन

वीेरेंद्र सहवाग ने गिल के आउट होने के बाद किया ट्वीटवीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर मीम के जरिए अपनी राय दी. सहवाग ने लिखा, जब डाउट हो तब नॉट आउट है.’

Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Shubman gill, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें