03

थिरुनाल निर्देशक पीएस रामनाथ (PS Ramnath) की दूसरी डायरेक्टोरियल वेंचर है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक ने विवाद के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘यह फिल्म का एक छोटा सा मजेदार सीन है. अगर यह अनुचित होता यानी सही नहीं होता तो नयनतारा इसे करने के लिए राजी नहीं होती.’ वैसे आपको बता दें वीडियो में नयनतारा ने नहीं बल्कि स्कूल बॉय खुद ही उन्हें लिपलॉक करने के लिए आगे आया था और इसके बाद वे शॉकिंग रिएक्शन देती हैं. फिल्ममेकर ने नयनतारा और स्कूल बॉय के लिपलॉक पर कहा, ‘यह एक बहुत ही एक कैजुअल सीन है और छोटे बच्चे इन दिनों इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं. कोई उन्हें कुछ चीजें करने से नहीं रोक सकता. इस सीन के बारे में ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है. यदि यह अधिक उम्र का बच्चा होता, तो शायद कई लोगों की भौहें तन जातीं. वो एक छोटा बच्चा है, और यदि यह अनुचित होता, तो सेंसर बोर्ड इसे हटाने के लिए कहता.’








