पोषक तत्व आहार से होगा गाय का रक्षण, महिलाओं को बीमारी संबंधी दी गई जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय राठौड़/ग्वालियर: प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला लाल टिपारा आदर्श गौशाला में महिलाओं को एलआरएलएम की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई. इस दौरान गाय को बीमारियों से दूर रखने के उपाय तो बताए ही गए. इसके अलावा बीमार गाय का इलाज किस तरह से करना है इस संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई.

गौशाला के संत ऋषभदेव महाराज ने बताया कि गाय सबसे अधिक उपयोगी होती है. इसलिए हमें गाय का पालन अवश्य करना चाहिए. इसलिए इनकी देखभाल भी अपने घर के सदस्यों की भांति ही करनी चाहिए. हमें उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. हमें प्रयास करना चाहिए कि हमारा पशु कभी बीमार न हो और यदि होता है तो कई आयुर्वेदिक औषधि हैं, जिनसे आप अपने पशु का खुद भी उपचार कर सकते हैं. इसी संबंध में महिलाओं को एनडीडीबी और एनआरएलएम द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई.

बताया कि हाल ही में लंपी वायरस की वजह से कई बीमार गायों की मौत हो गई. जिनमें कई गाय ऐसी थीं जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाया. महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कई जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं. जैसे पशुओं के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें और बुखार आदि आने पर उन्हें ताजा पानी पीने को दें. समय-समय पर गुड़ का सेवन करवाएं.

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

इस तरह से करें इलाज
बताया कि सबसे पहले तो पशु के बीमार दिखाई पड़ने पर उसे अन्य पशुओं से अलग बांधे. जिस स्थान पर पशु को बांध रहे हैं, इस स्थान को चूना आदि से साफ कर लें. और यह भी देख लें कि उक्त स्थान गीला या नमी वाला तो नहीं है. रोग फैलने के मौसम में सभी पशुओं के घावों व खुरों पर कपूरादि तेल लगाते रहना चाहिए. इसके अलावा गुड़, सौंफ, अजवाइन आदि जैसी सामग्रियों को दें इससे कई प्रकार के रोग में लाभ मिलता है.

Tags: Bhopal news, Local18, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें