पटना. बिहार की राजनीति में जाति की राजनीति एक ऐसी सच्चाई है जिससे शायद ही कोई इंकार कर सके. जब भी चुनाव का समय नज़दीक आने लगता है जातीय राजनीति परवान पर चढ़ने लगती है. कुछ ऐसी ही तस्वीर फ़िलहाल बिहार में लव कुश समीकरण के बीच देखने को मिल रही है जिसे अपने पाले में करने के लिए जदयू और बीजेपी के बीच लड़ाई तेज है. इसी हलचल के बीच नीतीश कुमार ने जदयू के कुशवाहा समाज के तमाम नेताओं को अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में बुलाया और साफ-साफ संदेश दिया कि अपने पुराने समीकरण को कैसे वापस लाना है.
दरअसल शनिवार की शाम चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग के बाहर अचानक से कई गाड़ियां दिखने लगीं जो सीधे मुख्यमंत्री आवास जा रही थी. इन गाड़ियों में जो बैठे थे वो जदयू के कुशवाहा नेता थे, जिन्हें नीतीश कुमार ने अपने आवास पर बुलाया था. अब इसकी वजह भी जान लीजिए. बिहार में जिस समीकरण के सहारे नीतीश कुमार ने लंबे समय तक राज किया अब वही समीकरण बीजेपी के पाले में दिखने लगा है, वो भी तब से और ज़्यादा जब उपेन्द्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह जैसे नेता को बीजेपी ने अपने नजदीक कर लिया. और तो और सम्राट चौधरी को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया.
जाहिर है अन्य दलों के इस फैसले ने जदयू की बेचैनी बढ़ी है. इस समीकरण को दरकने से कैसे रोका जाए इसके लिए जदयू के तमाम कुशवाहा नेताओं को नीतीश कुमार ने तलब किया और अपने आवास बुला लिया. लगभग तीन घंटे तक बैठक चली और कई रणनीतियां बनाई गई. बैठक में शामिल नेता जदयू सांसद संतोष कुशवाहा ने अंदर की बातों को तो नहीं बताया लेकिन वो कहते हैं कि लव कुश समीकरण नीतीश कुमार के साथ था और रहेगा, इसमें कोई सेंध नहीं लगा सकता है.
आपके शहर से (पटना)

शुद्ध घी से तैयार बेसन के लड्डू का लेना है स्वाद तो पहुंचे छपरा के इस मंदिर में, दिनभर रहती है लोगों की भीड़

बक्सर का युवक भीषण गर्मी में बंदरों को भोजन व पानी देने की चला रहा मुहिम, जानें कैसे की इसकी शुरुआत

OMG! 8000 मीटर से लगा दी छलांग, घोड़े और कुतों ने भी किये दिखाए करतब ,देखें इंडियन आर्मी के कारनामे

Patna News : लकड़ी, बांस और सीमेंट से बनाया डंबल और प्लेट, जुगाड़ से बने इस जिम से निकलेंगे आर्नोल्ड

प्रेमिका ने बनाया दवाब तो कर ली शादी, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल फिर दी दर्दनाक मौत

आरा में युवाओं की टोली कर रही नेकी का काम, मजदूरों को पिला रही जूस और ठंडा पानी

चोरों का चैलेंज: जिस ट्रक को पुलिस ने किया था जब्त, उसे ही उड़ा ले गए, थाना को नहीं लगा पता

4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, कांवरिया पथ पर नहीं हो सकी मरम्मत

Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती, यूपी के उम्मीदवारों को भी चाहिए मौका, जानें पूरा मामला

दक्षिण भारत की करनी है सैर…तो इस ट्रेन में बुक कराएं टिकट, बिहार से होगी रवाना

देसी अंदाज में खाने का उठाना चाहते हैं लुफ्त तो पहुंच जाइए लखीसराय का यह ढाबा, शहर में गांव का कराएगा एहसास
कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने पुराने समीकरण को सिर्फ ये बताना है कि नीतीश कुमार के रहते उन्हें वो सब मिला जो उन्हें मिलना चाहिए और आगे भी वो सब मिलेगा जो उन्हें मिलना चाहिये. वहीं पूर्व जदयू सांसद महाबली सिंह कहते हैं कि जितना सम्मान कुशवाहा जाति का जदयू में है, उतना किसी भी पार्टी में नहीं है. उपेन्द्र कुशवाहा को कितना सम्मान मिला है ये किसी से छिपा हुआ नहीं है लेकिन अपने व्यक्तिगत स्वार्थ की वजह से वो नीतीश जी से अलग हो गए.
जाहिर है जदयू पुराने इतिहास को देख रहा है और वर्तमान में दावा कर रहा है कि लव कुश अभी भी नीतीश कुमार के साथ है लेकिन सम्राट चौधरी और उपेन्द्र कुशवाहा समीकरण ने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दे दिया है जिसका एहसास जदयू को है. इसलिए नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के पहले इस झटके से निपटने की तैयारी में जुट गए हैं लेकिन बीजेपी बैठक को लेकर नीतीश कुमार पर चुटकी ले रही है.
बीजेपी बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल कहते हैं कि नीतीश जी को जब एहसास हो गया कि लव कुश समीकरण उनसे छिटक चुका है तो वो बेचैनी में है और अपने आवास पर कुशवाहा समाज के नेता को बुला वजह जानना चाह रहे हैं लेकिन वो कुछ भी कर लें, अब लव कुश समीकरण उनसे छिटक चुका है और अब वो वापस नहीं जाने वाला है.
.
Tags: Bihar News, Bihar politics, JDU news, Nitish kumar
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 21:26 IST








