
नई दिल्ली, (भाषा). NEET UG 2023: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने अपने नए रेगुलेशन्स में राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG) मेरिट लिस्ट के आधार पर देश के सभी चिकित्सा संस्थानों में ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए एक संयुक्त काउंसलिंग का प्रस्ताव दिया है. नए रेगुलेशन्स का नाम ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन, 2023 अथवा GMER-23 है.
एनएमसी ने 2 जून को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि, ‘‘नीट-यूजी की मेरिट लिस्ट के आधार पर भारत में सभी चिकित्सा संस्थानों के लिए मेडिकल ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए संयुकित काउंसलिंग होगी.’’
कई राउंड में हो सकती है काउंसलिंग
अधिसूचना के अनुसार एनएमसी की ओर से प्रदान की गई सीट मैट्रिक्स के आधार पर पूरी काउंसलिंग होगी. लेकिन जरूरत पड़ने पर कई राउंड में साझा काउंसलिंग आयोजित हो सकती है. अंडर-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (यूजीएमईबी) साझा काउंसलिंग के संचालन के लिए गाइंडलाइंस जारी करेगा. धारा 17 के तहत अथॉरिटी को जारी गाइडलाइंस के तहत काउंसलिंग का आयोजन करना होगा.
सरकार करेगी नियुक्ति
सरकार काउंसलिंग के लिए अथॉरिटी नियुक्त करेगी और सभी ग्रेजुएट सीटों के लिए एजेंसी और मेथड तय करेगी तथा अधिसूचित करेगी. रेगुलेशन्स में कहा गया है कि कोई भी चिकित्सा संस्थान इन नियमों का उल्लंघन कर किसी भी उम्मीदवार को स्नातक चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम में दाखिला नहीं देगा.
(भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें-
ये हैं दिल्ली के टॉप मेडिकल कॉलेज, जानिए NIRF Ranking 2023 में किस किसने बनाई जगह
Success Story: खेत में काम करने वाली लड़की ने किया टॉप, पढ़िए कैसे मिली सफलता, गांव में जश्न का माहौल
.
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 21:13 IST








