उन्नाव पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप, पीड़िताें ने किया आत्मदाह का प्रयास!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गुप्ता/उन्नाव: जिले की मौरावां पुलिस पर दबंगों की मदद का आरोप लगा है. आरोप लगाकर लगाने वाला पीड़ित अपने परिवार के साथ लखनऊ में यूपी विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंच गया, जहां सुरक्षा कर्मियों ने पूरे परिवार को हिरासत में लिया. वहीं उन्नाव पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद था, जिसमें एक पक्ष से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के स्वयंवर खेड़ा गांव के रहने वाली चंद्रकली व बलजीत सिंह का जमीनी विवाद चल रहा है. 7 जून को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों से 6 से 7 लोग घायल हुए थे. पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चंद्रकली के पक्ष से 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं 9 जून को बलजीत सिंह, पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ यूपी विधानसभा के सामने पहुंचकर उन्नाव पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास करने लगे, जिसे देख मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया.

सुरक्षा कर्मियों ने परिवार को हिरासत में लेते हुए उन्नाव पुलिस से संपर्क किया. साथ ही एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने पूरी घटना को पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी. लखनऊ में आत्मदाह के प्रयास की सूचना से उन्नाव पुलिस में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उन्नाव पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

‘परिवार ने आत्मदाह का नहीं किया प्रयास’
मामले में सीओ पुरवा संतोष सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई थी. प्रथम पक्ष से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, द्वितीय पक्ष आज लखनऊ गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने रोक लिया. सीओ ने कहा कि आत्मदाह का प्रयास नहीं किया गया है. सभी लोग सकुशल हैं.

Tags: Local18, Unnao News, Up crime news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें