Street Food: कनॉट प्लेस में यहां मिलता है बेस्ट स्ट्रीट फूड, कोलकाता के झालमुड़ी से लेकर मुंबई की भेलपुरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिया पांडे / दिल्ली. नई दिल्ली का सुपर पॉश इलाके कनॉट प्लेस का नाम तो अपने सुना ही होगा. कनॉट प्लेस अपने हाई फाई स्टोर, बार, कैफे और फैशन के लिए जाना जाता है. लेकिन साथ ही यहां पर आपको एक कोने में छोटे-छोटे फूड स्टॉल भी मिल जाएंगे जो हर दिन यहां घूमने वाले लोगों को आकर्षित करते हैं. तो आज हम आपको एक ऐसे ही छोटे से फूड स्टॉल के बारे में बताएंगे जहां से आप कोलकाता के झालमुड़ी से लेकर मुंबई की भेलपुरी तक का स्वाद ले सकते है. यहां खाने वालों की कतार लगी रहती है.

63 साल से चला रहे फूड स्टॉल

इस छोटे से स्टॉल को चलाने वाले कमल किशोर ने बताया कि इसकी शुरुआत 52 साल पहले उनके पिता ने की थी और वह उस वक्त 16 साल की उम्र से अपने पिता के साथ काम करते थे. वह आज भी 63 साल की उम्र में अपने बच्चे के साथ ये फूड स्टॉल चला रहे है. इनके स्टॉल की सबसे खास बात ये है उनके पिता भेलपुरी की रेसिपी सीखने के लिए बॉम्बे गए और फिर झालमुड़ी बनाने की विधि सीखने के लिए कलकत्ता गए. खजूर और इमली की चटनी के साथ मिलकर भेलपुरी की इस सीक्रेट रेसिपी को जरूर ट्राई करें. किशोर ने बताया कि इनके मसाले का जो टेस्ट है वो पूरे दिल्ली में आपको और कहीं नहीं मिल सकता, इनका यह फूड स्टॉल NDMC के द्वारा अप्रूव्ड है.

लोकेशन समय और कीमत

इनका यह स्टॉल सुबह 12 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता है. वहीं अब इनकी झालमुड़ी और भेलपुरी की कीमत 60 रुपए प्लेट है. यह कनॉट प्लेस के डी ब्लॉक ओडियन सिनेमा के पास है और इसकी नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है. आप चाहें तो ये फूड स्टॉल जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके गूगल मैप की भी सहायता ले सकते हैं.

लोकेशन: https://g.co/kgs/ydZfWF

Tags: Delhi news, Food, Food 18, Street Food

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें