
Best Selling 7 Seater MPV: अगर आपकी फैमिली बड़ी है तो आपको 6 या 7 सीटर कार की जरूरत पड़ेगी. जब 7-सीटर कार की बात होती है तो आपके मन में मारुति अर्टिगा या इनोवा का ख्याल ही आएगा. आप यह भी सोचेंगे की इस सेगमेंट में यही कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं इसलिए इन्हें खरीदना ही फायदे का सौदा है. हालांकि ऐसा नहीं है. अगर आपका बजट 10-11 लाख रुपये के बीच है तो इस कीमत पर आप एक ऐसी कार खरीद सकते हैं जो आपको ड्राइविंग में अलग ही मजे देगी. साथ ही जब आप इसे लेकर सड़क पर निकलेंगे तो इससे चलाने का अहसास बड़ा ही शानदार होगा.
हम बात कर रहे हैं महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की, जो 7-सीटर MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. महिंद्रा बोलेरो भारत के ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा बिकती है, लेकिन नए अवतार में आने के बाद इसकी डिमांड शहरों में भी काफी बढ़ गई है.
आजतक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड
महिंद्रा बोलेरो देश टॉप सेलिंग 7-सीटर एमपीवी है और यह 22 सालों से लगातार नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है. इसकी बिक्री का रिकॉर्ड आजतक अर्टिगा और इनोवा भी नहीं तोड़ पाई है. बोलेरो की औसत बिक्री 8000-10000 यूनिट्स प्रति माह है. कंपनी ने पिछले एक साल इसकी 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की थी. वहीं लॉन्च से अब तक इसकी 14 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं.
महिंद्रा बोलेरो की कीमत
महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.78 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 10.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है. कंपनी ने इसे तीन वैरिएंट – B4, B6 और B6(O) में उपलब्ध कराया है. बोलेरो की सबसे खास बात यह है कि इसमें 7-8 लोग आसानी से सफर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मारुति-टाटा की किस्मत चमका गई ये कार कंपनी, इंजन चल गया लेकिन पिट गई खुद की कार
इंजन की बात करें तो, बोलेर में 1.5-लीटर mHawk75 डीजल इंजन मिलता है. यह इंजन 75bhp की पॉवर और 210Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध नहीं है.
.
Tags: Auto News, Auto sales, Cars
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 20:01 IST








