पंजाबी दम आलू के साथ वीक एंड डिनर करें एन्जॉय, खाने का मज़ा होगा दोगुना, सिंपल रेसिपी की मदद से बनाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पंजाबी स्टाइल के दम आलू का स्वाद काफी पसंद किया जाता है.
वीक एंड पर लंच या डिनर में पंजाबी दम आलू को बनाया जा सकता है.

पंजाबी दम आलू रेसिपी (Punjabi Dum Aloo Recipe): पंजाबी जायके को पसंद करने वालों के बीच दम आलू की सब्जी काफी लोकप्रिय है. किसी खास मौके के लिए पंजाबी दम आलू को अक्सर बनाया जाता है. पार्टी या फंक्शन में भी इसका स्वाद बहुत भाता है. आप अगर इस बार वीक एंड डिनर का मज़ा दोगुना करना चाहते हैं तो सब्जी में पंजाबी दम आलू को ट्राई कर सकते हैं. रेस्टोरेंट स्टाइल के पंजाबी दम आलू को जो भी खाएगा वो तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा. बेहद आसानी से तैयार होने वाले पंजाबी दम आलू बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं.
पंजाबी दम आलू बनाने के लिए टमाटर-प्याज की ग्रेवी तैयार की जाती है. क्रीम और ड्राई फ्रूट्स इस सब्जी का ज़ायका और भी बढ़ा देते हैं. आपने अगर कभी पंजाबी दम आलू की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं पंजाबी दम आलू बनाने की विधि.

इसे भी पढ़ें: कच्चे आम का पन्ना दिनभर रखेगा तरोताज़ा, लू से भी होगा बचाव, सीख लें बनाने का तरीका, मिनटों में होगा तैयार

पंजाबी दम आलू बनाने के लिए सामग्री
आलू (छोटा साइज़) -1 किलो
टमाटर कटे -4 कप
प्याज कटे -2 कप
ताजा क्रीम -2 टेबलस्पून
दालचीनी -2 टुकड़े
इलायची -2-3
हरी मिर्च -3-4
सौंफ -2 टी स्पून
चीनी -1/2 टी स्पून
हल्दी -1/2 टी स्पून
लहसुन -8-10 कलियां
जीरा -1 टी स्पून
लौंग -4-5
हरा धनिया -2-3 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च -5-6
काजू के टुकड़े -1/2 कप
तेल -जरूरत के अनुसार
नमक -स्वादानुसार

पंजाबी दम आलू बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर पंजाबी दम आलू वीक एंड का मज़ा दोगुना कर देगा. इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर के टुकड़े कर लें. अब एक कड़ाही में टमाटर के टुकड़े और लगभग 3 कप पानी डालें और गर्म करें. टमाटर को 10 से 15 मिनट तक पकाएं और फिर गैस को बंद कर दें. अब टमाटर को ठंडा होने दें. जब टमाटर ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सर जार में डालकर ब्लैंड करें और प्यूरी तैयार कर लें. इसी तरह मिक्सर की मदद से प्याज का भी पेस्ट तैयार कर लें.

अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर कुछ देर तक भूनें, फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं. जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी डालकर 2-3 मिनट तक पकने दें. अब एक-एक कर ग्रेवी में सारे मसाले डाल दें. जब ग्रेवी में उबाल आना शुरू हो जाए तो इसमें ताजा क्रीम, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें.

इसे भी पढ़ें: गर्मी को दूर भगा देगी मसाला छाछ, पाचन भी बनेगा बेहतर, सीखें बनाने का सही तरीका, मिनटों में होगी तैयार

ग्रेवी जब तक पक रही है, उसी दौरान एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें आलू डालकर 1-2 मिनट तक डीप फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकाल लें. जब ग्रेवी अच्छी तरह से उबलने लग जाए तो उसमें काजू और फ्राइड आलू डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें. अब कड़ाही को ढक दें और सब्जी को 5-7 मिनट तक पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. टेस्टी पंजाबी दम आलू की सब्जी बनकर तैयार है. इसे रोटी, नान या राइस के साथ सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें