भोपाल में पहली बार महाशिवपुराण कथा सुनाएंगे पं. प्रदीप मिश्रा, 14 जून तक होगा कार्यक्रम, ट्रैफिक डायवर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 भोपाल. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार राजधानी भोपाल में महाशिवपुराण करने जा रहे है. शनिवार से महाशिवपुराण की शुरुआत हुई है. लाखों की तादाद में लोग राजधानी भोपाल पहुंच रहे है. पंडित प्रदीप मिश्रा 14 जून तक राजधानी भोपाल में शिवमहापुराण करेंगे. महाशिवपुराण को लेकर बड़े स्तर पर बंदोबस्त किए गए है. भोपाल में करोंद क्षेत्र के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट को किया गया है. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के महाशिवपुराण को सुनने के लिए लोगों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है.

भानपुर चौराहे पर बने पुल से कथास्थल तक आम लोगों पैदल सफर तय कर रहे हैं. कड़ी धूप और तपती गर्मी के बीच लोग आसपास के जिलों से करोंद क्षेत्र में पहुंच रहे है. बच्चे, बूढ़े, महिलाएं बड़ी संख्या में महापुराण सुनने के लिए पहुंचे हैं. 2 किमी तक पैदल चलकल लोग पंडाल (कथास्थल) तक पहुंचे है. धूप के बीच भी लोगों का उत्साह गजब का है कि लोग कथास्थल तक पहुंचने से पहले भगवान शिव के जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

पुलिस लोगों को दे रही दिशा-निर्देश
करोंद क्षेत्र में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. करोंद औऱ भानपुर क्षेत्र और आस-पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. बाहर की तरफ ही आने वाले वाहनों को पार्किंग की व्यवस्था की गई है. पुलिसकर्मी लोगों को वाहन पार्किंग में लगाकर पैदल कथास्थल तक पहुंचने की हिदायत दे रहे हैं. जगह-जगह पर पुलिसकर्मी औऱ ट्रैफिस पुलिसकर्मी रूट को लेकर व्यवस्थाएं सभाले हुए है ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी ना हो. लाखों की संख्या में लोग आस-पास के जिलों से 14 जून तक भोपाल पहुंचेंगें. बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से ट्रैफिक का भारी दबाव भोपाल में आगामी चार दिनों तक रहेगा.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से शादी करूंगी! MBBS स्टूडेंट का दावा, बताया किस दिन होगा खुलासा

55एकड़ में पंडाल किया गया तैयार
बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के चलते 55 एकड़ में पंडाल तैयार किया गया है. पंडाल में तीन वाटरफ्रूफ डोम बनाए गए है. करोंद में पीपुल्स मॉल के पीछे बड़े एरिया में पांच से छह टेंट की व्यवस्था की गई है. 6 मुख्य गेट समेत 10 गेट तैयार किए गए है. करीब 72 फीट लंबा मंच बना है. पंडाल के चारों तरफ पीने के पानी के लिए नल लगाए गए है तो 300 से ज्यादा पंखे कूलर गर्मी से राहत देने के लिए लगे है. हर गेट पर हेल्प डेस्क बनाई गई है. हेल्प डेस्ट में वॉलिंटियर्स लोगों को पंडाल तक पहुंचन में मदद करेंगे.

Tags: Bhopal news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें