
हाइलाइट्स
Disney+ Hotstar के सब्सक्राइबर की संख्या में तेजी से गिरावट हुई
इसलीए दोनों टूनॉमेंट के राइट Disney+ Hotstar ने खरीदे
5 अक्टूबर से शुरू होगा क्रिकट वर्ल्ड कप
नई दिल्ली. Disney+ Hotstar देश का प्रमुख OTT एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है. यहां आपको खेल, फिल्म और मनोरंजन के लिए बहुत सारे सीरियल की स्ट्रीमिंग देखने को मिलती है.
हाल ही में एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के प्रसारण के राइट Disney+ Hotstar ने खरीदा हैं. इसके जरिए Disney+ Hotstar देश में अपने सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है.
यह भी पढ़ें- नागपुरी कूलर की तरह दिखता है Voltas Tower AC, कूलिंग और एनर्जी सेविंग में मास्टरपीस
Asia Cup 2023 कब होगा शुरू
एशिया कप इसी साल सितंबर के महीने में शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे जिसमें कई टीम हिस्सा लेगी. वहीं आईसीसी वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से शुरू होगा. जिसमें 48 मैच का आयोजन होगा.
Disney+ Hotstar इन दोनों टूनॉमेंट के जरिए अपनी व्यूवरशिप बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. क्योंकि देश में क्रिकेट प्रेमियों की संख्या बहुत ज्यादा है. ऐसे में Disney+ Hotstar ने एशिया कप और आईसीसी वर्ल्ड कप के प्रसारण के राइट्स खरीदे हैं. वहीं Disney+ Hotstar ने इंडिया और श्रीलंका, इंडिया और न्यूजीलैंड, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच का प्रसारण किया है.
Disney+ Hotstar के सब्सक्राइबर हुए कम
हाल ही में Disney+ Hotstar के सब्सक्राइबर की संख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है. दरअसल जियो सिनेमा ने आईपीएल 2023 के का प्रसारण किया है. जिसमें 4.6 मिलियन सब्सक्राइबर का इजाफा हुआ है. ऐसे में अब Disney+ Hotstar ने फिर से अपने सब्सक्राइबर वापस पाने के लिए एशिया कप और क्रिकेट वर्ल्ड कप के प्रसारण के राइट्स खरीदे हैं.
.
Tags: Cricket, Icc world cup, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 19:20 IST








