महापंचायत में बजरंग पूनिया ने भरी हुंकार… तो 15 जून के बाद दिल्ली में फिर धरना देंगे पहलवान?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

महापंचायत में बजरंग पूनिया ने भरी हुंकार
तो 15 जून के बाद दिल्ली में फिर धरना देंगे पहलवान?

नई दिल्ली. देश के पहलवानों ने शनिवार को हरियाणा के सोनीपत शहर में महापंचायत की. इस दौरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर से जोरो पर चर्चा हुई. इस महापंचायत में किसान यूनियन समेत उन सभी संगठनों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था.

इस महापंचायत में बजरंग पूनिया से लेकर साक्षी मलिक तक ने हिस्सा लिया. इस दौरान पुनिया ने महापंचायत के सामने अपना विचार साझा करते हुए कहा कि बृजभूषण के साथ मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है. यह लड़ाई बहन-बेटियों की इज्जत की है. हम आगामी 15 जून तक इंतजार करेंगे. अगर सरकार हमारी बातों पर गौर नही करती है तो हम 15 जून के बाद जंतर-मंतर पर फिर से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे.

यह भी पढ़ें- 3 घंटे 23 मिनट… 34वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में एंट्री, फ्रेंच ओपन जीतकर वर्ल्ड नंबर वन बन जाएंगे जोकोविच

इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने रविवार को घोषणा की थी कि पहलवान जल्द ही अपनी खुद की एक महापंचायत करेंगे. हरियाणा में सोनीपत जिले के मुंडलाना में पहलवानों के समर्थन में ‘सर्व समाज समर्थन पंचायत’ को संबोधित करते हुए पूनिया ने वक्ताओं से किसी भी निर्णय की घोषणा नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि अगले 3-4 दिनों में पहलवान ‘महापंचायत’ बुलाएंगे;

उन्होंने कहा था, ‘हम एक महापंचायत करेंगे और उसके लिए आह्वान करेंगे. हम जगह तय करेंगे. हम उस पंचायत के लिए सबको साथ लाना चाहते हैं, हम नहीं चाहते कि हम बंटें.’

पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और संगीता फोगट समेत कई ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है.

Tags: Bajrang punia, Brij Bhushan Sharan Singh, Mahapanchayat, Wrestler

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें