अब प्लेटफार्म पर 5 रुपए में मिलेगा पानी, रेलवे शुरू करने जा रहा है यह व्यवस्था, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पीयूष शर्मा / मुरादाबाद. रेल मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे प्रशासन 5 रुपए में यात्रियों को बोतलबंद पानी उपलब्ध कराने जा रहा है. इस बार वॉटर वेंडिंग मशीन का संचालन रेलवे प्रशासन ने सीधे अपने हाथ में लिया है. यात्रियों को कम कीमत में शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए रेल प्रशासन ने 5 साल पहले देशभर के सभी स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाने का संचालन करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन को जिम्मेदारी दी थी.

पहले असफल हो गई थी यह योजना

इसके तहत सभी प्रमुख स्टेशनों के सभी प्लेटफार्म पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई थी. लेकिन ठेके पर यह योजना सफल नहीं हो पाई. सरकार की स्वच्छ जल योजना के बाद रेल प्रशासन फिर से वॉटर वेंडिंग मशीन प्लेटफार्म पर लगाने जा रहा है. इस बार योजना सफल साबित हो इस पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में तय हुआ है कि इसका संचालन मंडल रेल प्रशासन खुद करेगा. प्रत्येक वाटर वेंडिंग मशीन के साथ कर्मचारी तैनात होंगे. यात्रियों की मांग पर पानी की बोतल भी उपलब्ध कराई जाएगी. मंडल रेल प्रशासन प्रथम चरण में अधिक यात्रियों वाले स्टेशनों पर यह सुविधा कराएगा.

प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि वॉटर वेंडिंग मशीन रेल मंडल के देहरादून स्टेशन पर शीघ्र शुरू की जाएगी. इस बार योजना असफल नहीं हो पाए इस पर भी ध्यान रखा गया है. रेल मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की जानी है.

Tags: Central Railway, Indian railway, Moradabad News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें