सिर्फ 200 रुपये में करें फैमली पार्टी, रांची के इस रेस्टोरेंट में हो जाएगा पैसा वसूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. हर दिन घर का खाना खा कर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं और बाहर का लजीज भोजन का लुफ्त उठाना चाहते हैं. लेकिन किसी भी रेस्टोरेंट में जाओ तो अच्छा खासा बिल बन जाता है. जिस वजह से परिवार के साथ जाना नामुमकिन हो जाता है.लेकिन झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर चौक में फूड अड्डा नामक एक नया रेस्टोरेंट खुला है.जो कि काफी सस्ता है, इतना कि मात्र 200 रुपये में आप पूरी फैमिली के साथ पार्टी कर सकते हैं.

रेस्टोरेंट्स के संचालक सनी ने लोकल 18 को बताया, एक समय था जब मैं यहां खुद लालपुर में बैंक पीओ की कोचिंग किया करता था.क्योंकि मुझे खाने का बहुत ही शौक था. इसलिए हमेशा कुछ ऐसे जगह की तलाश होती जहां सस्ते में अच्छा खाना मिले. लेकिन पॉकेट में उतने पैसे नहीं होते थे तो मन मार कर रहना पड़ता था.इसलिए मैंने सोचा कि ऐसा रेस्टोरेंट शुरू करूं, जहां हर तबके के लोग आसानी से आकर लजीज खाने का लुफ्त उठा सकते हैं.

नॉनवेज से लेकर वेज तक है उपलब्ध
सनी बताते हैं यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर आपको चिकन के 25 से अधिक आइटम जैसे चिकन लॉलीपॉप, चिकन पहाड़ी टिक्का, चिकन टिक्का, ग्रिल्ड चिकन, कबाब स्पेशल चीज, कबाब चिकन, प्लैटर चिकन, मलाई कोफ्ता चिकन, अफ़गानी चिकन 100 रुपये की रेंज में मिल जाएंगे. वहीं, वेज में हमारे पास पनीर टिक्का, पनीर मेथी मलाई, टिक्का पनीर ,हरियाली टिक्का पनीर, टिक्का मशरूम, मिक्स वेज नूडल्स, वेज बिरियानी जैसी चीजें शामिल है वह भी 70 रुपये की रेंज में मिल जाएंगे.

आपके शहर से (रांची)

प्लैटर की भरमार
यहां के मेन्यू में सबसे खास बात है प्लैटर. यहां पर आपको हर तरह की प्लैटर मिल जाएगी.जैसे इंडियन प्लैटर ,चाइनीज प्लैटर, बिरयानी प्लैटर या फिर आप अपने मनपसंद प्लैटर भी कस्टमाइज कर सकते हैं. वह भी मात्र 130 रुपए में.इससे फायदा यह है कि लोग अपने 4 से 5 मनपसंद दिश कम दामों में ही खा सकते हैं.

विद्यार्थियों को मिलेगा डिस्काउंट
अगर आप विद्यार्थी है और किसी स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई करते हैं तो आपको बस इतना करना है कि अपना आइडेंटी कार्ड साथ लाना है. इससे आपको 500 या फिर 1000 के ऑर्डर के ऊपर 10 से 20% तक का डिस्काउंट मिल सकता है.अगर आपने 2000 की आर्डर की हैं तो आपको 25-30% तक का डिस्काउंट मिल सकता है.

बिरयानी की बहार
यहां पर खाने का लुफ्त उठाने है विवेक कहते हैं 70 रुपए में बिरयानी लिया है.हमने दो प्लेट बिरयानी ली और हम चार लोग आसानी से पेट भर खाया है.सस्ते में यह काफी बेहतरीन जगह है.टेस्ट बहुत ही लाजवाब है व फुल पैसा वसूल हैं.

ये है रेस्टोरेंट का पता
अगर आप फूड अड्डा पर आकर अपने परिवार के साथ पार्टी करना चाहते हैं तो आ जाइए लालपुर चौक.लालपुर चौक के बगल में पालकी रेस्टोरेंट है बस उसी के बगल में फूड अड्डा रेस्टोरेंट्स है. आप चाहे तो रेस्टोरेंट में फोन कर होम डिलीवरी भी करवा सकते हैं.आप इस नंबर पर 9135870807 संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Food 18, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें