क्या शरद पवार के फैसले से खुश हैं भतीजे अजित? NCP का जिम्मा सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को मिलने पर क्या बोले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar News) ने शनिवार को सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया. पवार ने एनसीपी की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भतीजे और पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की मौजूदगी में यह घोषणा की.

शरद पवार ने इसके साथ पार्टी संगठन में कई अहम बदलावों की भी घोषणा की है, हालांकि इसमें अजित पवार को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है. ऐसे में अजित पवार की तरफ से इसे लेकर प्रतिक्रिया का सभी को इंतजार है. इस बीच अजीत पवार ने ट्विटर पर दोनों कार्यकारी अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी है.

अजीत पवार ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘सांसद प्रफुल्लभाई पटेल, सांसद सुप्रियताई सुले, सांसद सुनील तटकरे, डॉ योगानंद शास्त्री, केके शर्मा, पीपी मोहम्मद फैसल, नरेंद्र वर्मा, जितेंद्र अवाद, नसीम सिद्दीकी को पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. इन सभी सहयोगियों को बधाई!’

ये भी पढ़ें- NCP में बड़ा फेरबदल: शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

अजित पवार ने एनसीपी के बेहतरीन भविष्य की कामना करते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘आदरणीय शरद चंद्र पवार साहब के नेतृत्व और मार्गदर्शन में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), जो सिल्वर जुबली वर्ष में प्रवेश कर रही है, के विचार के साथ ‘दिल में महाराष्ट्र… आंखों के सामने देश…’ देश और प्रदेश के विकास में अहम योगदान देगा. एनसीपी पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस लक्ष्य के लिए काम करेगा. नव निर्वाचित अधिकारियों को फिर से बधाई!’

बता दें कि शरद पवार ने वर्ष 1999 में पीए संगमा के साथ एनसीपी की स्थापना की थी. इस वयोवृद्ध नेता ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसका पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक नेताओं ने जोरदार विरोध किया था. पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित एनसीपी की समिति ने 5 मई को उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था.

तब पवार ने कहा था, ‘मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता. आपके प्यार के कारण, मैं अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का सम्मान कर रहा हूं. मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले को वापस लेता हूं.’

Tags: Ajit Pawar, NCP, Sharad pawar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें