मछुआरे के जाल में तड़प रही थी मछली, मुंह खोलते ही उड़े होश, अंदर से निकला ‘एलियन’!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया में कई तरह के जीव रहते हैं. कुछ समुद्र में रहते हैं, कुछ जमीन पर और कुछ हवा में. हर जीव खाने के लिए किसी दूसरे पर डिपेंड करता है. कोई पौधे खाता है तो कोई कीड़े-मकौड़े खाकर जिंदा रहता है. लेकिन कुछ पैरासाइट भी मौजूद हैं. ये जीव अपने खाने के लिए दूसरे की बॉडी पर डिपेंड करते हैं. ये दूसरे जीव की बॉडी से चिपक जाते हैं और फिर उनका खाना खाने लगते हैं. ऐसे ही एक पैरासाइट की तस्वीर सोशल मीडिया पर एक मछुआरे ने शेयर की.

एरिक ओसिंस्की ने इस अजीबोगरीब पैरासाइट की तस्वीर शेयर की. ये अजीबोगरीब एलियन सा दिखने वाला जीव खुद को दूसरे जानवरों के मुंह से आत्ताच कर लेता है. इसके बाद उसके खाने को खुद खाकर जिन्दा रहता है. ये पैरासाइट मछुआरे के जाल में फंसी मछली के मुंह के अंदर से निकला. जब मछुआरे ने अपनी जाल में फंसी एक मछली को तड़पते हुए देखा तो उसे समझ आया गया कि यहां कुछ गड़बड़ है. ऐसे में जब मछली के मुंह के अंदर झांका तो हैरान रह गया.

एलियन सा आया नजर
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्टेट के हडसन वैली में एरिक ने मछली पकड़ने के बाद उसके मुंह से इस जीव को निकाला. चार जून को एरिक मछली पकड़ने गया था. एरिक की जाल में कई मछलियां फंसी थी. उसी में से एक के मुंह से ये पैरासाइट निकला. इल मछली की तरह दिखने वाले इस जीव की तस्वीर एरिक ने Catskill Outdoors नाम के फेसबुक ग्रुप पर की. इमेज के साथ कैप्शन में एरिक ने लिखा कि जाल में आज एक नई ही प्रजाति फंसी है.

vampire fish

एलियन की तरह आया नजर

लोगों ने जताई हैरानी
एलियन से दिखने वाले इस जीव को देखकर हर कोई हैरान रह गया. एक शख्स ने कमेंट में लिखा कि इसे तुरंत ही मार डालो. एक ने लिखा कि ये किसी डरवाने सपने जैसा है. वहीं एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये तो किसी एलियन मूवी की तरह दिखाई दे रहा है. पैरासाइट की तस्वीर वायरल होने पर एरिक ने बताया कि इसे उसने गलती से पकड़ा था. इसे वैम्पायर फिश भी कहा जाता है. ये अपने खाने के लिए दूसरी मछली के मुंह के अंदर छिप जाता है. इसके बाद उसी का खाना खाकर अपनी भूख मिटाता है.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें