मॉनसून से पहले Flipkart पर लगी ऑफर्स की झड़ी, iPhone 13 समेत ढेरों स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

फ्लिपकार्ट पर जारी है बिग सेविंग डेज सेल
10 से शुरू ये सेल 14 जून को खत्म होगी
सेल में iPhone 13 पर भी है डिस्काउंट

नई दिल्ली. Flipkart पर एक बार फिर नए बिग सेविंग डेज सेल इवेंट की शुरुआत हो चुकी है. सेल की शुरुआत आज यानी 10 जून से हुई है और ये सेल 14 जून तक जारी रहेगी. इस सेल में कंपनी बाकी प्रोडक्ट्स के साथ ढेरों स्मार्टफोन्स पर भी डील्स और डिस्काउंट दे रही है. ग्राहक इस सेल में iPhone 13, Samsung Galaxy F23 और Poco X5 जैसे कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं.

फ्लिपकार्ट द्वारा सेल के दौरान फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. आइए देखते हैं कुछ स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं बेस्ट ऑफर्स.

Poco X5 5G:
फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को 15,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. सेल में इसे ऑफर्स के साथ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस डिवाइस की लॉन्चिंग 18,999 रुपये में की गई थी. यानी ग्राहकों को यहां 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

iPhone 13:
प्लिपकार्ट पर ऐपल के इस मॉडल को अभी 58,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. फिलहाल डिवाइस को ऐपल ऑनलाइन स्टोर पर 69,900 रुपये में सेल किया जा रहा है. यानी ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर 10,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 750 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा. ग्राहक इस फोन पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत पा सकते हैं.

Samsung Galaxy F23 5G:
इस स्मार्टफोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत 17,499 रुपये रखी गई थी. इसे अभी फ्लिपकार्ट से ग्राहक 13,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Best 5G Smartphones: 4G से मिलेगी 10 गुना स्पीड, मल्टी टास्किंग के लिए बेस्ट ऑप्शन

इसी तरह सेल में Samsung Galaxy F13 को 9,699 रुपये और Samsung Galaxy M14 5G को 13,399 रुपये की प्रभावी कीमत में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.

Moto G62
फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन फिलहाल 15,499 रुपये में लिस्टेड है. हालांकि, ग्राहक इस पर कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 1,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. इससे फोन की प्रभावी कीमत 14,499 रुपये हो जाएगी. फ्लिपकार्ट सेल में Nothing Phone (1), Pixel 6a, iPhone 14 और Motorola Edge 40 जैसे फोन्स पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Tags: 5G Smartphone, Discount Sale, Flipkart deal, Iphone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें