Himachal Weather: हिमाचल में तप गए पहाड़, पावंटा में पारा 41 डिग्री पार, 3 दिन होगी मूसलाधार बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश में बीते सप्ताह बारिश की वजह से मौसम (Weather) ठंडा हो गया था. लेकिन अब पारा बढ़ा है. सूबे के कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है और तीन दिन तक बारिश (Rain) होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि 20 जून के आसपास हिमाचल प्रदेश में मॉनसून (Monsoon) की एंट्री हो सकती है.

मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र के अनुसार,  बीते चौबीस घंटे में हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर में 7 एमएम और किन्नौर के सांगला में 2 एमएम बारिश हुई है. इसके अलावा, सिरमौर जिले के पावंटा साहिब में अधिकतम पारा 41 डिग्री दर्ज हुआ है. वहीं, लाहौल के कुकुमसैरी में सबसे कम 7 डिग्री न्यूनतम पापमान रिकॉर्ड हुआ है. शिमला में भी न्यूनतम पारा 3 से 4 डिग्री बढ़ा है और 17 डिग्री पहुंच गया है. अहम बात यह है कि हिमाचल के 14 शहरों में अधिकतम पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर सक्रिय होने जा रहा है. भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. उधर, जून के पहले सात दिन में सामान्य से 66 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. एक जून से 9 जून तक प्रदेश में 31.9  एमएम हुई है, जबकि 19.2 एमएम सामान्य बारिश माना गयाहै. बिलासपुर, ऊना, सोलन, कुल्लू और हमीरपुर में 100 फीसदी से भी ज्यादा पानी बरसा है.  उधर, लेह मनाली हाईवे लगातार खुला हुआ है. लाहौल घाटी में मौमस साफ है और टूरिस्ट की आवाजाही बढ़ी है.

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

लगातार बढ़ रहे टूरिस्ट

दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में इस समय तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में शिमला, मनाली, लाहौल स्पीति सहित तमाम टूरिस्ट स्पाट्स पर सैलानी पहुंच रहे हैं. इस वर्ष मार्च में साढ़े सताईस हजार के करीब वाहन मनाली पहुंचे हैं. वहीं, अप्रैल महीने में 32000., मई में 58 हजार के करीब बाहन मनाली पहुंचे हैं. लगातार टूरिस्ट की संख्या बढ रही है. जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू सुनैयना शर्मा ने ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी अधिक संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंचे हैं और इससे यहां का पर्यटन कारोबार भी काफी अच्छा चल रहा है.

Tags: Himachal Police, Shimla News Today, Shimla Tourism, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें