इंटरनेशनल कुश्ती में दम दिखाएंगे बहादुरगढ़ के 6 पहलवान, जार्डन में होगा मुकाबला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप धनखड़/बहादुरगढ़: हरियाणा के पहलवान एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर कुश्ती के दंगल में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं. बहादुरगढ़ से 6 पहलवानों ने एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप में स्थान हासिल कर लिया है. अब ये खिलाड़ी जॉर्डन में होने वाली अंडर 15 और जूनियर एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. सलेक्ट हुए इन पहलवानों की खास बात यह है कि सभी पहलवान एक ही जिले और एक ही एकेडमी से हैं.

बहादुरगढ़ के हिन्द केसरी सोनू पहलवान अखाड़े के पहलवानों ने एक बार फिर से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अखाड़े के 6 पहलवानों ने एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप में स्थान हासिल कर लिया है. अब ये पहलवान जॉर्डन में होने वाली अंडर 15 और जूनियर एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. अंडर 15 एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में अखाड़े की पहलवान दीक्षा का चयन 33 किलो भार वर्ग में हुआ है. वहीं 52 किलो भार वर्ग में निशांत का फ्री स्टाइल और योगेश का ग्रीको रोमन स्पर्धा में चयन हुआ है.

जूनियर एशिया कुश्ती के लिए फ्री स्टाइल के 125 किलो भार वर्ग में रजत रूहल का चयन हुआ है. वहीं ग्रीको रोमन कुश्ती के 60 किलो में सुमित दलाल और 67 किलो में उमेश का चयन जूनियर एशिया कुश्ती और जूनियर वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है. बता दें कि दो पहलवान आज किर्गिस्तान में सब जूनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता खेलने के लिए भी रवाना हो चुके हैं. सब जूनियर एशिया कुश्ती में तुषार और रोहित देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

10 पहलवानों का चयन
पहलवानों के कोच सुधीर बताते हैं कि साल 2023 में हिन्द केसरी सोनू पहलवान अखाड़े से 10 पहलवानों का चयन इंटरनेशनल कुश्ती के लिए हो चुका है. उम्मीद है कि जूनियर एशिया और जूनियर वर्ल्ड कुश्ती से भी पहलवान देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाएंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 13:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें