Maharashtra CET Result 2023 Date & Time: महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, आसानी से यहां करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Maharashtra CET Result 2023 Date & Time: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET) 12 जून यानी सोमवार को महाराष्ट्र हेल्थ एंड टेक्निकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2023 का रिजल्ट (Maharashtra CET Result 2023) जारी करेगा. रिजल्ट (Maharashtra CET Result) की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे Maharashtra CET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट (Maharashtra CET Result 2023) चेक कर सकते हैं.

MHT CET का आयोजन PCM ग्रुप के लिए 9 मई से 14 मई तक और PCB ग्रुप के लिए 15 मई से 20 मई तक किया गया था. 26 मई को क्वेश्चन पेपर, रिस्पांस शीट और आंसर की जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 28 मई तक अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. MHT CET 2023 के रिजल्ट (Maharashtra CET Result 2023) घोषित होने के बाद महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन MHT CET counseling 2023 आयोजित करेगा.

उम्मीदवारों को MHT CET 2023 के रिजल्टों के आधार पर एडमिशन के लिए विचार की जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा. रिजल्टों की घोषणा के साथ-साथ टेस्ट सेल MHT CET Toppers List 2023 के नामों की भी घोषणा करेगा. पिछले साल MHT CET के PCM ग्रुप में 13 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था और 14 उम्मीदवारों ने PCB ग्रुप में परफेक्ट स्कोर हासिल किया था

कुल 605944 (पीसीएम में 282070 और पीसीबी समूह में 323874) उम्मीदवारों ने MHT CET परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जो कि वर्ष 2021 के पंजीकरण की संख्या (517132) से बहुत अधिक था. 605944 में से 467379 (पीसीएम में 231264 और पीसीबी समूह में 236115) उम्मीदवार वर्ष 2022 में परीक्षा में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें…
IIT जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट जारी, आंसर की, रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स
नीट यूजी रिजल्ट को लेकर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होने वाला है जारी

Tags: Entrance exams

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें