IMA पासिंग आउट परेड: आर्मी चीफ बोले- तेजी से बदल रहा जंग का तरीका, कैडेट खुद को लगातार अपडेट रखें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून. थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (General Manoj Pande) ने शनिवार को आईएमए (Indian Military Academy-IMA) के ग्रेजुएट्स से कहा कि वे युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कौशल को लगातार अपडेट करते रहें. भारतीय सैन्य अकादमी में ‘पासिंग आउट परेड’ को संबोधित करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि ‘प्रौद्योगिकी के तेज विकास के कारण युद्ध की गतिशीलता तेजी से बदल रही है और युद्ध लड़ना अधिक जटिल हो गया है. ऐसे परिदृश्य में तकनीकी कौशल, मानसिक चपलता, महत्वपूर्ण मुद्दों पर सोचना और त्वरित प्रतिक्रिया सफलता की कुंजी होगी.’

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने नए अधिकारियों से कहा कि वे अपनी योग्यता को लगातार बेहतर बनाते रहें. सेना प्रमुख ने कहा कि ‘आपकी यात्रा सेना में शामिल होने के साथ खत्म नहीं होती है. इसके विपरीत यह लगातार आत्म-सुधार के लिए प्रतिबद्धता की शुरुआत है.’ जनरल पांडे ने कहा कि ‘सैनिक का पेशा सभी पेशों में सबसे अच्छा है क्योंकि यह वर्दी पहनने और निःस्वार्थ भक्ति के साथ अपनी मातृभूमि की सेवा करने का अवसर देता है.’

पासिंग आउट परेड के दौरान 373 कैडेट को सेना में शामिल किया गया. इनमें से मित्र देशों के 42 कैडेट अपने-अपने देशों की सेनाओं में शामिल हुए. उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 63 कैडेट सेना में शामिल हुए. जबकि बिहार से 33, हरियाणा के 32, उत्तराखंड के 25 और पंजाब के 23 कैडेट सेना में शामिल हुए.

Tags: IMA, Indian army, Lt Gen Manoj Pande, War

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें