King Kobra:क्‍या सच में नमक का घेरा पार नहीं कर पाता कोबरा? वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किंग कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है. जिसका नाम लेने मात्र से लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अगर यह कहीं नजर आ जाए हालत खराब हो जाती है. भारत के ज्‍यादातर इलाकों में अक्‍सर इन्‍हें देखा जाता है. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि जंगली इलाकों में लोग अपने दरवाजे के बाहर नमक बिछा देते हैं, उन्‍हें भरोसा है कि नमक की वजह से किंग कोबरा घर में नहीं घुसेगा. लेकिन क्‍या सच में ऐसा है? YouTube पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे. आपको भरोसा नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है.

लोगों की मान्‍यता है कि नमक सांप की त्‍वचा को जला देता है, इसल‍िए सांप कभी भी नमक की रेखा को पार नहीं करते. YouTube पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक यही प्रयोग करके दिखा रहा है. आप जानते हैं कि किंग कोबरा को दुनिया का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है. यह इतना खूंखार है कि अपने शिकार को काटने के बाद निगल भी जाता है. मगर वह नमक के घेरे से डर जाएगा, ऐसा तो नहीं सोचा होगा.

” isDesktop=”true” id=”6465799″ >

जान‍िए क्‍या आया नतीजा
मशहूर YouTuber अमित शर्मा ने वाकई इन दावों की सच्चाई को परखा और ये जानने की कोशिश की कि क्या सच में ऐसा होता है. उन्‍होंने सबसे पहले नमक का घेरा बनाया और उसमें दो किंग कोबरा छोड़ दिए. आप देखेंगे कि एक कोबरा तुरंत कूदकर बाहर आ गया, जबक‍ि दूसरा घेरे में ही रह जाता है. अभी हम कुछ सोचें इसके पहले दूसरा कोबरा भी बाहर निकल आया. इस वीडियो को देखकर तो यह साफ हो गया कि किंग कोबरा नमक के घेरे से नहीं डरते. इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उन्होंने इन दावों की भी पड़ताल की कि सांप दूध पीते हैं. यह दावा इसलिए भी झूठा निकला क्योंकि वीडियो में सांप ने अपने सामने दूध छोड़ दिया.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें