ट्रक ड्राइवर का बेटा सेना में बना ऑफिसर, अब परिवार का सपना पूरा करेंगे सुखविंदर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुंदन कुमार/गया. ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी गया में 23 वां पासिंग आउट परेड आयोजित किया गया. पासिंग आउट परेड के बाद पिपिंग समारोह हुआ जहां 82 जेंटलमैन कैडेट्स सेना में अधिकारी बने. जिसमें 72 भारत के जबकि 10 अधिकारी मित्र देश श्रीलंका, म्यांमार और भुटान के हैं. 7 जेंटलमैन कैडेट्स बिहार के भी हैं, जो सेना में अधिकारी बने है. बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले सुखविंदर सिंह भी उसमे से एक हैं. इनके पिता ड्राइवर हैं. आइए जानते हैं इनका सफर.

सुखविंदर कटिहार के बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं. वह अपने गांव के पहले ऐसे व्यक्ति है जो आर्मी मे अधिकारी बने हैं. मुलतः इनके गांव में अधिकांश लोग सिख समुदाय से है. सुखविंदर के पिताजी ड्राइवर थे, लेकिन बेटा जबसे आर्मी ज्वाइन किया तो उन्होने ड्राइविंग छोड दी. पिपिंग समारोह में सुखविंदर के माता पिता दोनों पहुंचे हुए थे और बेटे के इस उपलब्धि पर काफी गौरवान्वित थे.

जानिए सुखविंदर के सफर को
सुखविंदर ने बताया कि वह कटिहार के बरारी के रहने वाले हैं. मेरी पढाई सैनिक स्कूल पुरुलिया पश्चिम बंगाल से हुई है. इन्होंने आर्मी में टेक्निकल इंट्री स्कीम के तहत ज्वाइन किया था. चार साल तक ट्रेनिंग लेने के बाद आज सेना मे अधिकारी बने हैं. वो इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं. इन्होंने बताया कि इनके पिता ड्राइवर थे लेकिन आर्मी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने ड्राइविंग छोड़ दी है. घर में मम्मी पापा के अलावा एक बहन है. अब इनका सपना है कि अपने घर परिवार को आगे ले जाना और परिवार के सारे सपने पूरे करने है. वहीं सुखविंदर के पिता समरेंदर सिंह ने बताया कि बेटे के इस उपलब्धि पर काफी खुशी है.गर्व महसूस हो रहा है. इसके लिए सुखविंदर ने काफी मेहनत की है. 30 साल तक हमने ड्राइविंग किया और अब बेटा अधिकारी बना है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 12:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें