रेप या मर्डर? हिमाचल के चामुंडा मंदिर के पास बनेर ख़ड्ड कैसे पहुंची 22 साल की खुशप्रीत कौर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मां चामुंडा मंदिर के पास बनेर खड्ड में मिली युवती की लाश की पहचान पुलिस ने कर ली है. युवती पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थी. युवती के परिजनों ने धर्मशाला पहुंचकर शव की शिनाख्त की और शव साथ ले गए हैं. फिलहाल, कांगड़ा पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों का अभी पता नहीं लगा है.

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान खुशप्रीत कौर उम्र ( 22 ) पुत्री जगतार सिंह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा फिरोजपुर रोड लुधियाना भारत नगर चौक लुधियाना पंजाब के तौर पर हुई है. बीते बुधवार को मां चामुंडा मंदिर में बनेर नदी से युवती की लाश मिली थी. स्थानीय लोगों ने युवती का शव देखा तो सूचना पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत पड़ती पुलिस चौकी योल में दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

शव को कब्जे में लिया युवती के पास से ऐसा कोई दस्तावेज आदि नहीं मिला था, जिससे युवती की पहचान हो सके, पुलिस को युवती के पास सिर्फ बस के कुछ टिकट मिले थे, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए युवती की पहचान कर ली. फिलहाल, पुलिस को कई सवाल की तलाश है, जिसमें अहम सवाल है कि वह युवती बस में सवार होने के बाद बनेर खड्ड कैसे पहुंची और इस दौरान उसके साथ क्या हुआ?

क्या कहती हैं एसपी कांगड़ा

कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हाल ही में चामुंडा मंदिर के पास खड्ड में एक युवती का अज्ञात शव पुलिस को बरामद हुआ था. योल पुलिस थाना की टीम को शव के पास से बस टिकट मिले थे. उससे ये अंदाजा लगाया गया कि इस युवती ने लुधियाना से अपना सफर शुरू किया था. लुधियाना में इसके तीन कांटेक्ट भी निकले हैं, जिससे युवती की पहचान हुई और परिजनों को भी इस बाबत सूचना दे दी गई थी. शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रीलिमनरी रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म या हत्या जैसे कोई संकेत नहीं मिले हैं. बावजूद इसके पुलिस बिसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है जैसे ही रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा.

Tags: Dharamshala News, Himachal Police, Himachal pradesh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें