5 विटामिन आपकी त्वचा को बना देंगे चमकदार, हेल्दी, आज से डाइट में कर लें शामिल, चेहरे पर नहीं दिखेगा बुढ़ापा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए विटामिन ए बेस्ट होता है.
विटामिन बी 3 त्वचा की नमी को बनाए रखने में बेहद कारगर है.

Important Vitamins for Skin Health: शरीर को हेल्दी रखने के लिए जिस तरह से पोषक तत्वों की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह से स्किन और बालों को स्वस्थ, ग्लोइंग, शाइनी, सॉफ्ट बनाए रखने के लिए कई तरह के विटामिंस जरूरी होते हैं. कई तरह के विटामिंस होते हैं और इन सभी के फायदे और जरूरत त्वचा पर अलग-अलग तरीके से होते हैं. इन विटामिंस की कमी होने पर त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है. कम उम्र में ही आपके चेहरे पर बुढ़ापे की निशानी, दाग, धब्बे, झुर्रियां, पिगमेंटेशन आदि नजर आने लगते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन-कौन से विटामिन ऐसे हैं, जो आपकी त्वचा के लिए बेहत उपयोगी होते हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि ये किन खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं.

विटामिन सी
जिवीशा क्लिनिक, नई दिल्ली की कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आकृति गुप्ता कहती हैं कि विटामिन सी स्किन के लिए वरदान की तरह है. इस विटामिन के प्रयोग से त्वचा की कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है. इससे डार्क सर्कल, हाइपरपिगमेंटेशन आदि समस्याएं भी दूर होती हैं. विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ावा देता है. एंटी-एजिंग के लिए इस विटामिन का सेवन बेस्ट साबित हो सकता है. स्किन पर नजर आ रही फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करता है. विटामिन सी से भरपूर फूड्स के सेवन से तनाव कम होता है, जिसका फायदा स्किन को भी होता है. आप इसके लिए खट्टे फलों, टमाटर, पालक, ब्रोकली और मिर्च आदि का सेवन कर सकते हैं.

विटामिन डी
कॉस्मेटिक स्किन क्लीनिक, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली की डायरेक्टर डॉ. करूणा मल्होत्रा ने बताया कि विटामिन डी के सेवन से ना सिर्फ सेहत को फायदा होता है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी जरूरी है. यह त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करता है. एक अध्ययन में यहां तक पाया गया कि जिन लोगों को मुंहासे होते हैं, उसकी वजह विटामिन डी की कमी भी हो सकती है. विटामिन डी के साथ सप्लीमेंट लेने से त्वचा में सुधार हो सकता है. यह विटामिन कुदरत का इंसान को दिया एक वरदान है. खाद्य पदार्थों की बात करें तो ये मुख्य रूप से समुद्री भोजन जैसे टूना फिश, संतरे के रस, दूध और मशरूम आदि में मुख्य रूप से पाया जाता है.

विटामिन ई
विटामिन ई स्किन को हेल्दी रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. ये एक मॉइस्चराइजिंग एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा की कोशिका में मौजूद झिल्लियों को ऑक्सीकरण से भी बचाता है. खासकर तब, जब धूप में घूमने के कारण स्किन को यूवी किरणों से नुकसान होता है. विटामिन ई त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है. इससे मुंहासों के कारण हुए दाग, धब्बे, ड्राई स्किन की समस्या भी कम होती है. विटामिन ई को आप हेज़लनट्स, पाइन नट्स, मूंगफली, एवोकाडो, आम आदि फूड्स के सेवन से प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे गहरे होते जा रहे हैं काले घेरे, दूर करने के लिए अपनाएं 6 कारगर उपाय, 7 दिनों में ही दिखेगा फर्क

विटामिन ए
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए विटामिन ए बेस्ट होता है. यह नई त्वचा कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है. दरअसल, विटामिन ए में रेटिनॉइड्स होते हैं, जो ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो हाइपरपिगमेंटेशन जैसे सूरज की क्षति के संकेतों से लड़ते हैं. घाव भरने और सेल टर्नओवर को बढ़ावा देते हैं. कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं. विटामिन ए ड्राई स्किन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है. इसके अलावा, मुंहासों को कम करता है. विटामिन एक की पूर्ति के लिए मुख्य रूप से शकरकंद, लाल बेल मिर्च, अंडे, दही आदि का सेवन करना चाहिए.

विटामिन बी 3
विटामिन बी3 त्वचा की नमी को बनाए रखने में बेहद कारगर है. यह स्किन की चमक, ग्लो और हेल्थ को दुरुस्त रखने में भी फायदेमंद है. यह त्वचा की सुरक्षात्मक परत की मरम्मत करके और नमी को लॉक-इन करने का काम करता है, जिससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड, सॉफ्ट बनी रहती है. विटामिन बी3 मुख्य रूप से नट्स, बीजयुक्त खाद्य पदार्थों, हरी सब्ज़ियों और मांस में पाया जाता है.

Tags: Health, Lifestyle, Skin care

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें