उधव कृष्ण/पटना. पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. इससे आज स्थानीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़ गए हैं. पटना के सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी की कीमत में आगे भी इसी प्रकार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा अगर आप गहनों को बेचना या पुराने गहनों से नए गहने को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको आज सोने की खरीदारी के साथ इसकी बिक्री का रेट भी जान लेना चाहिए.
कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से तेजी आई है. इसी के साथ आज 24 कैरेट सोने का भाव 62,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 100 रुपए की तेजी आई है. इसके साथ ही आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,650 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 47,200 रुपए है.
सोना की बिक्री का रेट
अगर आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो जान लें कि आज सर्राफा मंडी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 54, 150 रुपए के हिसाब से चल रहा है. वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 45,700 रुपएप्रति 10 ग्राम है.
आपके शहर से (पटना)

मृत मां को फिर मार डाला! बालासोर रेल हादसे में मां की मौत का झूठा दावा करने रेल मंत्री के पास पहुंचा युवक, पकड़ा गया

हाथ में बंदूक लेकर बनाया रील, शेयर करते ही युवक पहुंचा जेल

Bihar Police Constable Salary: बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट दाखिल, जानें पूरे केस का अपडेट

Opposition Unity: एकजुट विपक्ष 2024 में कर सकता है चमत्कार, नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल-शत्रुघ्न सिन्हा

मुजफ्फरपुर की शाही लीची के सऊदी अरब से लेकर दुबई तक दीवाने, लुलु मॉल ने किया सप्लाई

Train Alert: जयनगर और सहरसा से पटना के लिए रोज चलेगी यह इंटरसिटी ट्रेन, पहले 6 दिन होता था परिचालन

गोपालगंज में खुला पहला साइबर थाना, SP ने बताया कैसे करें साइबर क्राइम की शिकायत, जल्द सुलझेंगे साइबर अपराध के केस

गोपालगंज में ‘ऑपरेशन दलाल’ के तहत सदर अस्पताल से पकड़े गए सात दलाल, खून की जांच के नाम पर करते थे वसूली

Bihar Weather: पटना समेत 8 जिलों में भीषण हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, इस तारीख को बिहार पहुंचेगा मानसून

Constable Recruitment 2023: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, 21391 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन; ऐसे करें अप्लाई
चांदी के भाव में 1800 की तेजी
आज चांदी के दाम में भी 1800 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा बाजार में कल तक एक किलो चांदी का भाव 70,700 रुपए था, जबकि आज यह 72,500 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से बिक रही है. वहीं चांदी बेचने का रेट 69,500 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से चल रहा है. यानी अगर आप चांदी बेचते हैं तो 69.50 के हिसाब से इसका रेट आपको मिल सकता है. हालांकि, अनिल गुप्ता की माने तो सोने-चांदी की क्वालिटी के हिसाब से रेट थोड़ा ऊपर नीचे भी हो सकता है.
.
Tags: Gold Rate, Local18, Money18, Silver medal
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 11:54 IST









